मंदाकिनी ने दाऊद इब्राहिम संग वायरल तस्वीर पर तोड़ी चुप्पी, बताया पूरा सच

Last Updated:September 17, 2026, 08:01 IST

‘राम तेरी गंगा मैली’ फेम एक्ट्रेस मंदाकिनी ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ अपनी पुरानी वायरल तस्वीर पर सालों बाद मौन तोड़ा है. एक्ट्रेस ने साफ लहजे में कहा कि उन्हें दाऊद ने कोई स्पेशल न्योता देकर दुबई नहीं बुलाया था. मंदाकिनी के मुताबिक, वह अपने एक प्रोफेशनल शो के सिलसिले में दुबई गई थीं और उसी दौरान क्रिकेट स्टेडियम में यह तस्वीर ली गई थी. उन्होंने दर्द बयां करते हुए इस एक विवाद ने उनके चमकते फिल्मी करियर को पूरी तरह बर्बाद कर दिया.

ख़बरें फटाफट

दाऊद इब्राहिम के साथ दुबई से वायरल हुई थी मंदाकिनी की तस्वीर.

नई दिल्ली. राज कपूर की पॉपुलर फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ से मंदाकिनी ने तहलका मचा दिया था. इस मूवी में एक्ट्रेस का झरने के नीचे नहाने वाला सीन खूब चर्चा में रहा. पहली मूवी से स्टार बनने वाली मंदाकिनी उस दौर में एक और वजह से विवादों में आ गई थीं. दरअसल, उनकी अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ एक तस्वीर सामने आई थी, जिस पर अब खुद एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ी है.

दाऊद इब्राहिम के साथ उस फोटो की सच्चाई बताते हुए मंदाकिनी ने साफ किया कि वह एक स्टेज शो के सिलसिले में दुबई गई हुई थीं. शो खत्म होने के बाद वह वहां एक क्रिकेट मैच देखने के लिए स्टेडियम पहुंचीं, जहां कई अन्य सेलिब्रिटीज भी मौजूद थे. उसी मैच के दौरान वह तस्वीर ली गई थी, जिसे बाद में गलत तरीके से पेश किया गया.

मंदाकिनी का सालों बाद छलका दर्द 

एएनआई को दिए इंटरव्यू में मंदाकिनी ने दाऊद इब्राहिम के साथ जुड़ी अफवाहों और मीडिया रिपोर्ट्स पर बेबाकी से अपनी बात रखी. एक्ट्रेस ने दर्द बयां करते हुए खुलासा किया कि इस एक विवाद ने उनके पूरे चमकते फिल्मी करियर को तबाह कर दिया. दुबई की उस घटना को याद करते हुए मंदाकिनी ने बताया कि वह अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट्स के सिलसिले में वहां एक शो करने गई थीं.

दाऊद इब्राहिम संग वायरल तस्वीर पर दी सफाई

मैच के दौरान दाऊद इब्राहिम से हुई मुलाकात पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा, ‘लोग क्या लिखते हैं और क्या बोलते हैं, इस पर हमारा कोई कंट्रोल नहीं होता. एक आर्टिस्ट के तौर पर हमसे हजारों लोग मिलते हैं और हमारे लिए सब बराबर होते हैं. वहां कई लोग मौजूद थे. अब हम किससे मिलें और किससे दूरी बनाएं, यह चुनना आसान नहीं होता. मुझे दाऊद ने इनविटेशन नहीं दिया था. उस पल मुझे अंदाजा भी नहीं था कि इसका क्या अंजाम होगा.’

मंदाकिनी के करियर पर पड़ा भारी असर

मंदाकिनी ने स्वीकार किया कि उस एक तस्वीर के सामने आते ही मीडिया में मनगढ़ंत कहानियों का बाजार गर्म हो गया. इस विवाद ने उनके काम पर बेहद बुरा असर डाला. उन्होंने कहा, ‘इस कॉन्ट्रोवर्सी ने मेरे करियर को भारी नुकसान पहुंचाया. हर जगह मैंने इन अफवाहों का खंडन किया, लेकिन बाद में समझ आया कि ऐसी स्थितियों से निपटने के लिए आपके पास एक मजबूत पीआर या मैनेजर टीम का होना कितना जरूरी होता है.’

राज कपूर की फिल्म से स्टार बनीं मंदाकिनी

राज कपूर की 1985 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ से मंदाकिनी ने बॉलीवुड में कदम रखा था. राजीव कपूर के अपोजिट इस डेब्यू फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर सफलता के नए झंडे गाड़ दिए और मंदाकिनी रातों-रात देश की धड़कन बन गईं. फिल्म में उनकी एक्टिंग और चर्चित सीन्स ने उन्हें 80 के दशक की सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहने वाली एक्ट्रेसेस में शामिल कर दिया.

मिथुन चक्रवर्ती और गोविंदा संग किया काम

पहली फिल्म के बाद मंदाकिनी ने कई बड़ी कमर्शियल हिट मूवीज में काम किया. उन्होंने ‘जीवा’, ‘डांस डांस’, ‘प्यार करके देखो’, ‘कमांडो’, ‘जीते हैं शान से’ और ‘कहां है कानून’ जैसी फिल्मों में अपनी अदाकारी के जलवे बिखेरे. इस दौरान उन्होंने मिथुन चक्रवर्ती, गोविंदा और आदित्य पंचोली जैसे अपने दौर के बड़े स्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर की. साल 1996 में आई फिल्म ‘जोरदार’ मंदाकिनी के करियर की आखिरी फिल्म साबित हुई, जिसके बाद उन्होंने हमेशा के लिए बॉलीवुड की दुनिया को अलविदा कह दिया.

About the Author

Kamta PrasadSenior Sub Editor

कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …

और पढ़ेंFirst Published :

September 17, 2026, 08:01 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति