अनुपमा-दिग्विजय के बीच बढ़ रही हैं नजदीकियां, जानें कैसे अनु ने लगाई पुलिस अफसर की क्लास

Last Updated:September 17, 2026, 09:43 IST

Anupamaa Written Update: पुलिस स्टेशन में अफसर को खरी-खोटी सुनाने के बाद अनुपमा को कैटरिंग का एक बड़ा ऑर्डर मिल गया है . वहीं गणेश चतुर्थी के सेलिब्रेशन के लिए 51 हजार का चंदा मांगने आए लड़कों को अनुपमा ने तीन सवालों का ऐसा चैलेंज दिया है कि उनके होश उड़ गए . जानिए क्या है पूरी खबर.

नई दिल्ली: टीवी के पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ में हर दिन एक नया ड्रामा देखने को मिलता है . शो में अनुपमा की जिंदगी की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं, लेकिन वह हर सिचुएशन का डटकर सामना कर रही है . एक तरफ जहां राही और प्रेम अनुपमा के सपोर्ट में खड़े हैं, वहीं दूसरी तरफ दिग्विजय भी अनुपमा को नई शुरुआत करने के लिए मोटिवेट कर रहे हैं .

पुलिस स्टेशन के चक्कर काटने से लेकर नए बिजनेस ऑर्डर हासिल करने तक, अनुपमा अपनी लड़ाई अकेले लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार दिख रही है .

अनुपमा ने दिखाई हिम्मत

एपिसोड की शुरुआत में राही और प्रेम के बीच अनुपमा को लेकर बातचीत होती है . राही परेशान होती है कि अनुपमा की लाइफ में रोज नया ड्रामा क्यों होता है . इसके बाद अनुपमा फैसला करती है कि वह पुलिस स्टेशन जाकर केस की फाइल्स चेक करवाएगी . जब इंस्पेक्टर उससे बाद में आने को कहता है, तो अनुपमा काफी गुस्से में आ जाती है . वह इंस्पेक्टर को साफ शब्दों में समझाती है कि अगर आम जनता सड़कों पर उतर आई तो मुसीबत बढ़ जाएगी . अनुपमा का यह रूप देखकर पुलिस अफसर तुरंत जांच शुरू करने का फैसला लेता है .

बिजनेस में नई उम्मीद और गणेश उत्सव की तैयारी

पुलिस स्टेशन से लौटने के बाद दिग्विजय अनुपमा को खाना खाने के लिए फोर्स करता है . अनुपमा अपने स्पाइसेज के बिजनेस को आगे बढ़ाने का प्लान बनाती है और उसे 150 लोगों के ब्रेकफास्ट का कैटरिंग कॉन्ट्रैक्ट भी मिल जाता है . इसके साथ ही किंजल अनुपमा के नाम पर कोचिंग क्लास शुरू करने का फैसला करती है, क्योंकि उसका मानना है कि अनुपमा का नाम बहुत लकी है . वहीं आने वाले गणेश चतुर्थी के त्यौहार को लेकर अनुपमा खुद अपने हाथों से भगवान गणेश की मूर्ति बनाने का फैसला करती है .

प्रीकैप

शो के प्रीकैप में दिखाया गया है कि गणेश चतुर्थी के सेलिब्रेशन के लिए कुछ लड़के अनुपमा के घर में चंदा मांगने आते हैं . वे अनुपमा से पूरे 51 हजार रुपये की डिमांड करते हैं, लेकिन हसमुख उन्हें 1100 रुपये देते हैं . जब लड़के कम से कम 21 हजार रुपये देने पर अड़ जाते हैं, तो अनुपमा उनके सामने एक शर्त रखती है . अनुपमा कहती है कि वह उनसे तीन आसान सवाल पूछेगी, अगर वे सही जवाब दे देते हैं तो वह उन्हें 21 हजार रुपये दे देगी . अब देखना यह होगा कि क्या वे लड़के अनुपमा के सवालों का जवाब दे पाते हैं या नहीं .

About the Author

गार्गी द्विवेदीSub Editor

मैं इस समय News18 App टीम का हिस्सा हूं. News18 App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 3 साल से ज्यादा का अनुभव है और फिलहाल मैं सब एडिटर के पद पर हूं. इससे पहले मैंने, दैनिक …

और पढ़ेंFirst Published :

September 17, 2026, 09:43 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति