Last Updated:August 26, 2026, 12:01 IST
Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में ‘मां शारदा समूह’ की महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं. घर का चूल्हा-चौका छोड़कर 10 महिलाओं का यह समूह शादी-ब्याह, मंदिर सजावट और सावन के लिए मोती जड़ित डिजाइनर फूलों की मालाएं तैयार कर रहा है. बाजार और स्टॉल के जरिए मालाओं की भारी मांग होने से प्रत्येक महिला हर महीने 12 से 15 हजार रुपये कमा रही है. यह पहल न केवल महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बना रही है, बल्कि दूसरों को भी प्रेरित कर रही है.
मुरादाबाद: यूपी के मुरादाबाद में अब महिलाएं घर का चूल्हा-चौका छोड़ आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम बढ़ा रही हैं. वहीं महिलाओं का एक समूह ऐसा है, जो दर्जनों प्रकार के फूलों की माला तैयार कर अच्छा मुनाफा कमा रहा है. महिलाओं के इस समूह में 10 से 12 महिलाएं जुड़ी हुई हैं और प्रत्येक महिला 12 से 15,000 रुपये का मुनाफा आसानी से कमा लेती है. इस प्रकार पूरा समूह लाखों रुपये की इनकम हासिल कर रहा है.
मुरादाबाद में यह समूह ‘मां शारदा समूह’ के नाम से चल रहा है. इस समूह में 10 महिलाएं जुड़ी हुई हैं, जिसमें तरह-तरह के फूलों की माला तैयार की जाती है. समूह की अध्यक्ष ने बताया कि हम शादी-ब्याह वाली माला, छोटे-बड़े फूलों की माला सहित अलग-अलग मालाएं तैयार करते हैं. इसके साथ ही गेंदे के फूल की और भी कई सारे फूलों की माला और मंदिर को सजाने वाली फूलों की माला भी हम नए डिजाइन में तैयार करते हैं. जिसमें फूलों में मोती लगाकर उसे और ज्यादा खूबसूरत करके तैयार किया जा रहा है और यह सभी आकारों में बनाई जा रही है.
सावन और शादियों में भारी मांग
इसकी सावन में बहुत अच्छी डिमांड रहती है. साथ ही वर्तमान में भी लोगों को यह फूलों की माला बहुत ज्यादा पसंद आ रही है और समूह में 10 महिलाएं जुड़ी हुई हैं और सभी महिलाएं मिलकर फूलों की माला बनाने का काम करती हैं.
काम का शानदार बंटवारा
समूह की अध्यक्ष रजनी ने बताया कि हमारा समूह ‘मां शारदा समूह’ नाम से चल रहा है. समूह में 10 महिलाएं जुड़ी हुई हैं जो कि सभी अलग-अलग काम करती हैं. जैसे कुछ महिलाएं मिलकर फूल का काम करती हैं और कुछ महिलाएं माला का काम करती हैं, तो सभी महिलाएं मिलकर अलग-अलग काम कर रही हैं जिसमें फूलों की माला तैयार कर रही हैं.
घर बैठे मिल रहे ऑर्डर, बन रहीं आत्मनिर्भर
वहीं उन्होंने बताया कि उनके फूलों की माला की सभी जगह खूब अच्छी डिमांड आ रही है और यह हमारा सामान सभी जगह सेल हो रहा है. हम जहां-जहां पर स्टॉल लगाते हैं वहां से लोग हमारा नंबर लेकर फोन करके ऑर्डर देकर भी मंगा लेते हैं और घर से भी ले जाते हैं. इस काम से हम सभी महिलाएं बहुत ज्यादा खुश हैं और अच्छा मुनाफा भी कमा रही हैं. प्रत्येक महिला इस काम से 12 से 15,000 रुपये तक कमा रही है. हमारा समूह पूरी तरह से आत्मनिर्भर बन गया है और यह समूह अन्य महिलाओं को भी रोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बना रहा है.
About the Author
Seema Nath is a digital journalist and content creator with 6 years of experience in journalism, including ground reporting, regional news coverage and feature writing. She currently works as a Content Producer…
और पढ़ेंLocation :
Moradabad,Uttar Pradesh
First Published :
August 26, 2026, 12:01 IST









