जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ियों के साथ भेदभाव? शिखर धवन ने दिया दो टूक जवाब

होमखेलक्रिकेट

जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ियों के साथ भेदभाव? शिखर धवन ने दिया दो टूक जवाब

Last Updated:September 06, 2026, 23:53 IST

Shikhar Dhawan on Team India Selection: शिखर धवन ने नेशनल टीम में खिलाड़ियों के चयन को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि टीम इंडिया के चयन में क्षेत्र के आधार पर कोई भेदभाव नहीं होता. धवन के मुताबिक, यदि खिलाड़ी में प्रतिभा है और वह लगातार अच्छा प्रदर्शन करता है, तो दुनिया की कोई ताकत उसे बाहर नहीं रख सकती. हालांकि, उन्होंने माना कि चयन प्रक्रिया में किस्मत की भी अहम भूमिका होती है.

शिखर धवन इस समय जम्मू कश्मीर में हैं.

श्रीनगर.  शिखर धवन ने कहा है कि नेशनल टीम में खिलाड़ियों के चयन में क्षेत्र के आधार पर कोई भेदभाव नहीं होता. लेकिन उन्होंने माना कि इस प्रक्रिया में किस्मत भी भूमिका निभा सकती है.  धवन से प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब पूछा गया कि क्या जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ियों के साथ भेदभाव होता है क्योंकि उन्हें अधिक मौके नहीं मिलते तो उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘नहीं, निश्चित रूप से कोई भेदभाव नहीं होता.’

शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने आगे कहा, ‘अगर आप अच्छा खेलते हैं तो दुनिया में कोई भी आपको बाहर नहीं रख सकता. आपका खेल ही आपकी पहचान बनता है. कभी-कभी किस्मत भी भूमिका निभाती है. यह सिर्फ जम्मू-कश्मीर तक सीमित नहीं है. चाहे दिल्ली का लड़का हो या मुंबई का, आपको ऐसे कई उदाहरण मिलेंगे जहां कोई खिलाड़ी मौके का हकदार था लेकिन उसे मौका नहीं मिला और उसकी जगह किसी और को चुन लिया गया। यह खेल का ही एक हिस्सा है.’

20 साल का सूखा खत्म, बांग्लादेश को हराकर भारत ने AFC अंडर-20 एशियाई कप के लिए किया क्वालीफाई

यह प्रेस कॉन्फ्रेंस ‘प्रो स्टार क्रिकेट लीग’ दूसरे सत्र की शुरुआत की घोषणा करने के लिए बुलाई गई थी. यह टूर्नामेंट अगले साल मार्च के पहले हफ्ते में शुरू होगा. इसकी शुरुआत श्रीनगर से होगी और फाइनल देहरादून में होगा. धवन को जम्मू-कश्मीर के क्रिकेटर परवेज रसूल के साथ लीग का ‘आइकॉनिक खिलाड़ी’ घोषित किया गया.

भारत के लिए और आईपीएल में खेल चुके रसूल और तेज गेंदबाज उमरान मलिक का जिक्र करते हुए धवन ने कहा कि इन खिलाड़ियों को एक शानदार मंच मिला. हालांकि उन्होंने जोर देकर कहा कि सबसे जरूरी बात यह है कि खिलाड़ी उस स्तर पर लगातार अच्छा प्रदर्शन करें.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश कुमार राय नेटवर्क18 ग्रुप में बतौर चीफ सब एडिटर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. वह बीते 15 सालों से खेल पत्रकारिता की पिच पर डटे हुए हैं. हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में वह खेल कंटेंट की गहरी समझ, सटीक विश्लेषण और ब…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

September 06, 2026, 23:53 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति