Last Updated:August 26, 2026, 12:33 IST
झांसी के चिरगांव थाना क्षेत्र के एक गांव में पति अपनी पत्नी की शिकायत लेकर एसपी के पास पहुंचा. उसने बताया कि उसकी पत्नी उसे चाय, खाने और दूध में नशीली चीज मिलाकर देती है, जिससे उसकी तबीयत खराब रहने लगी है.
झांसी में पति ने पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप.
झांसीः उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में शादी के कुछ ही दिन बाद पति ने पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. पति का दावा है कि पत्नी चाय, दूध और खाने में नींद की दवा मिलाकर देती थी. वहीं, घर में एक युवक के आने के बाद पत्नी और कथित प्रेमी को आपत्तिजनक हालत में देखने का भी आरोप लगाया गया है. पति और उसके परिजनों ने युवक से पत्नी की मांग में सिंदूर भरवाने का भी दावा किया है. पीड़ित पति एसएसपी कार्यालय पहुंचा और खुद समेत अपने माता-पिता की सुरक्षा के साथ मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है.
खाने और चाय में पत्नी पर नशीली दवा मिलाने का आरोप
मामला झांसी के चिरगांव थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले का है. यहां के रहने वाला युवक अपने माता-पिता के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचा और पत्नी पर गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई. पति के मुताबिक, उसकी शादी 24 जून को मध्य प्रदेश के भांडेर निवासी युवती से हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार हुई थी. आरोप है कि शादी के करीब दो-तीन सप्ताह बाद पत्नी उसे चाय, दूध और खाने में कुछ मिलाकर देने लगी. इसके बाद उसकी तबीयत खराब रहने लगी, जिससे उसे खाने-पीने की चीजों में कुछ मिलाए जाने का शक हुआ.
पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा
पति का दावा है कि 19 तारीख को मोहल्ले के लोगों ने उसके घर में एक युवक के आने की जानकारी दी. पूछताछ करने पर पत्नी ने युवक के घर आने से इनकार कर दिया. इसके बाद 23 तारीख को कथित युवक दोबारा घर आया. आरोप है कि सूचना मिलने पर जब पति घर पहुंचा और गेट खोला तो उसने पत्नी और कथित युवक को आपत्तिजनक हालत में देखा. पति के मुताबिक, युवक ने उसके साथ मारपीट की और गला पकड़ लिया, जबकि पत्नी ने भी उसका हाथ पकड़ लिया. शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया.
पति के सामने पत्नी ने प्रेमी से मांग में भरवाया सिंदूर
इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. पति का आरोप है कि उसके और ससुरालीजनों के सामने कथित युवक से पत्नी की मांग में सिंदूर भरवाया गया. अब पति ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर खुद और अपने माता-पिता की सुरक्षा की मांग की है. उसका कहना है कि उसे जान का खतरा है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए. फिलहाल पति की ओर से लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी.
About the Author
Prashant RaiChief Sub Editor
Prashant Rai is a digital journalist with over 9 years of experience in Hindi journalism, specializing in politics, crime, hyper-local reporting, and viral news. He currently serves as Chief Sub Editor at News1…
Jhansi,Uttar Pradesh
First Published :
August 26, 2026, 12:33 IST









