Last Updated:August 26, 2026, 13:05 IST
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कई नई योजनाओं के जरिए समाजवादी पार्टी के वर्षों से चले आ रहे एमवाई यानी कि मुस्लिम यादव समीकरण का तोड़ निकाल लिया है. महिलाओं और युवाओं को ध्यान में रखते हुए सीएम योगी ने कई बड़ी घोषणाएं कर एमवाई की नई परिभाषा सेट कर दिया है.
सीएम योगी ने अखिलेश यादव के एमवाई समीकरण का निकाला तोड़.
लखनऊः उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का समय जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है. वैसे-वैसे नए-नए समीकरण बनकर तैयार हो रहे हैं. इसी कड़ी में अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के एमवाई यानी कि मुस्लिम-यादव समीकरण का तोड़ निकाल लिया है. अब आगामी विधानसभा चुनाव में राजनीतिक लड़ाई MY vs MY देखने को मिलेगा. क्योंकि सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी MY का कॉम्बिनेशन बना लिया है. सीएम योगी के M का मतलब महिला और Y का मतलब युवा.
युवाओं और महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा
युवाओं के साथ सेल्फी लेते हुए सीएम योगी ने युवाओं के भविष्य को उज्जवल करने के लिए 6 महीने में एक लाख नौकरी देने की घोषणा कर दी. बुजुर्ग महिलाओं यानी 60 या 60 प्लस की उम्र वाली महिलाओं को यूपी रोडवेज में फ्री यात्रा के साथ टेबलेट वितरण एमबीबीएस-बीडीएस इंटर्नशिप भत्ता दोगुने से ज्यादा, 12 हजार से बढ़ाकर 25 हजार रुपये कर दिया.
यूपी में MY Vs MY
इस बार का उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव अखिलेश यादव का MY समीकरण vs योगी आदित्यनाथ का MY समीकरण के बीच होने जा रहा है. अखिलेश यादव का मुस्लिम यादव कॉम्बिनेशन के साथ PDA समीकरण के साथ चुनाव मैदान में उतरेंगे तो वहीं योगी आदित्यनाथ महिला – युवा कॉम्बिनेशन के साथ विकास को लेकर चुनावी मैदान में उतरेंगे. ये दो तस्वीरें लगातार सोशल मीडिया पर वायरल है. सीएम योगी आदित्यनाथ युवाओं के साथ सेल्फी ले रहे है. इसी कार्यकर्म में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ऐलान किया है की वो युवाओं को 6 महीने में एक लाख नौकरियां देंगे.
9 साल में साढ़े नौ लाख नौकरियां
इसके अलावा सीएम योगी आदित्यनाथ ने ये भी दावा किया है कि उत्तर प्रदेश में 9 साल में 9.30 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां मिली हैं. सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस ऐलान के बाद ताबड़तोड़ तीन बड़े ऐलान कर दिए और यहीं से सीएम योगी आदित्यनाथ ने चुनावी साल में समाजवादी पार्टी को काउंटर करने के लिए अपना MY यानी महिला युवा समीकरण तैयार कर दिया.
88 हजार बुजुर्ग महिलाएं हर रोज करती हैं यात्रा
एमबीबीएस-बीडीएस इंटर्नशिप भत्ता को योगी सरकार ने दोगुना कर दिया है, यानी कि 12 हजार रुपये से बढ़ाकर 25 हजार रुपये कर दिया गया है. इसके अलावा युवा शक्ति को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में 25 लाख टैबलेट बाटने का फ़ैसला किया और इसके अलावा 60 साल या 60 साल से ज़्यादा उम्र वाली महिलाओ को उत्तर प्रदेश रोडवेज में फ्री यात्रा का फ़ैसला किया. आपको बता दें की रोजाना 88 हज़ार बुजुर्ग महिला इसका फ़ायदा ले पाएंगी.
मेडिकल इंटर्न को योगी सरकार का बड़ा तोहफा
आपको बता दें कि मेडिकल इंटर्न को योगी सरकार का तोहफा है. 2021 में भी बढ़ाया गया था इंटर्नशिप भत्ता. योगी सरकार ने इससे पहले भी 2021 में यह भत्ता 7,500 से बढ़ाकर 12 हजार रुपये किया था. ओपीडी और रात्रि ड्यूटी में ये इंटर्न्स महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. आपको बता दें कि प्रदेश में एमबीबीएस और बीडीएस परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्रों के लिए रोटेटिंग इंटर्नशिप अनिवार्य है. इंटर्नशिप के दौरान छात्र राजकीय चिकित्सा संस्थानों में मरीजों के उपचार में चिकित्सकीय सहयोग देने के साथ ही आपातकालीन सेवाओं, वार्ड, ओपीडी और रात्रि ड्यूटी में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. अब योगी सरकार के फैसले से ये बेहद खुश है. जाहिर तौर पर चुनावी साल में सीएम योगी आदित्यनाथ का बैक to बैक घोषणाओं से नया MY समीकरण तैयार होने के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है. सीएम योगी के मास्टर स्ट्रोक और अखिलेश यादव का पलटवार से साफ़ ज़ाहिर है की चुनावी साल में राजनीतिक बयानबाजी लगातार जारी रहेगी.
About the Author
Prashant RaiChief Sub Editor
Prashant Rai is a digital journalist with over 9 years of experience in Hindi journalism, specializing in politics, crime, hyper-local reporting, and viral news. He currently serves as Chief Sub Editor at News1…
Lucknow,Uttar Pradesh
First Published :
August 26, 2026, 13:05 IST










