हर महिला को सालाना 40 हजार रुपए देगी सपा सरकार, यूपी चुनाव से पहले अखिलेश का बड़ा दांव

लखनऊ : सपा मुखिया अखिलेश यादव ने महिलाओं को लेकर बड़ा चुनावी ऐलान किया है. यूपी चुनाव 2027 को ध्‍यान में रखते हुए कहा कि ‘बिना आधी आबादी की भागीदारी के देश और प्रदेश की तरक्की अधूरी है. समाजवादी पार्टी सरकार बनने पर महिलाओं के लिए स्त्री सम्मान समृद्धि योजना शुरू की जाएगी, जिसमें हर महिला को सालाना 40000 रुपये की आर्थिक मदद की जाएगी.’

सपा प्रमुख ने कहा कि स्त्री सम्मान समृद्धि योजना आधी आबादी की पूरी आजादी का संकल्प है. इस योजना के तहत महिलाओं को हर वर्ष 40 हजार रुपये दिए जाएंगे. आने वाले समय में इस योजना के तहत दी जाने वाली धनराशि को और बढ़ाया जाएगा.

अखिलेश यादव ने कहा, ‘बिना आधी आबादी के तरक्की अधूरी है.’ उन्‍होंने कहा कि ‘बीते दिनों जापान से आए डेलिगेशन को समाजवादी पार्टी की सरकार में बनाए गए 1090 के बारे में जानकारी दी गई थी.’ उन्होंने कहा कि ‘महिलाओं की सुरक्षा से सपा सरकार में किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा.

भाजपा के लिए नारी सिर्फ नारा बनकर रह गई
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने महिलाओं और बेटियों को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के लिए नारी सिर्फ नारा बनकर रह गई है. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में दिए गए लैपटॉप आज भी चल रहे होंगे. सपा सरकार बनने पर इंटरमीडिएट पास छात्राओं को लैपटॉप दिए जाएंगे. उन्होंने कहा कि जो लोग तकनीक के बारे में कुछ नहीं समझते, वे भी अब टैबलेट बांटने की बात कर रहे हैं.

अखिलेश यादव ने महिला आरक्षण का मुद्दा उठाते हुए कहा कि जब महिला आरक्षण पास हो गया है तो भाजपा इसे लागू करने में देरी क्यों कर रही है. उन्होंने मांग की कि महिला आरक्षण अगले चुनाव में ही लागू किया जाए. नारी वंदन की बात करने वाली भाजपा को हाथरस, कानपुर और भाषण न सुनने जैसी घटनाओं की याद दिलाते हुए उन्होंने कहा कि खुशी दुबे को जेल भेजकर अपमानित किया गया. उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में बेटियों के खिलाफ सबसे ज्यादा अन्याय हो रहा है.

अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी स्त्री सम्मान समृद्धि योजना को लेकर जनता के बीच जाएगी. योजना के तहत महिलाओं को हर साल 40 हजार रुपये दिए जाएंगे. आने वाले दिनों में आधी आबादी को पूरी आजादी दिलाने का काम किया जाएगा. सपा सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उस समय फ्री एंबुलेंस की सुविधा मिलती थी, जबकि आज मेडिकल लापरवाही के चलते हादसे हो रहे हैं.

हम आगे भी साइकिल देंगे
सपा प्रमुख ने कहा कि समाजवादी पार्टी पहले भी साइकिल देती थी और आगे भी साइकिल देगी. उन्होंने कहा कि बंद पड़े 26 हजार प्राथमिक स्कूलों को फिर से शुरू किया जाएगा और आंगनबाड़ी केंद्रों की दुर्दशा में सुधार किया जाएगा. उन्होंने महिलाओं और छात्राओं के लिए परिवहन सुविधाओं का भी जिक्र किया. अखिलेश यादव ने कहा कि उनकी सरकार में स्कूल और कॉलेज जाने वाली छात्राओं को फ्री बस की सुविधा मिलेगी. वृद्ध महिलाओं के साथ एक बच्चे को फ्री यात्रा या उनके सहयोगी को हाफ टिकट की सुविधा देने की बात भी उन्होंने कही.

अखिलेश यादव ने पहनावे को लेकर होने वाली राजनीति पर भी सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि कुछ लोग अपनी मनमर्जी से तय करते हैं कि महिलाएं क्या पहन सकती हैं और क्या नहीं. उन्होंने महिला पत्रकारों से 1090 जाकर महिलाओं की मदद के आंकड़े देखने की अपील की. उन्होंने दावा किया कि समाजवादी पार्टी की योजनाएं अब सरकार तक पहुंच रही हैं और उन्होंने दो सप्ताह पहले ही महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा शुरू करने की योजना बनाई थी, जिसके बाद उनकी योजना की जानकारी मिलने पर महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा शुरू की गई.

अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी प्रोग्रेसिव विचारों वाली पार्टी है, जो समय और परिस्थितियों के साथ खुद को जोड़ती है. उन्होंने PDA के नारे को भी सामाजिक न्याय और पीड़ितों से जोड़ते हुए कहा कि जो पीड़ित, दुखी और अपमानित है, वही PDA है.

वहीं, सपा सांसद डिंपल यादव ने महिलाओं से अपने सपनों को पूरा करने की अपील की. उन्होंने कहा कि महिलाएं अपने सपनों को पूरा करने के लिए समाज के अनुसार न चलें, बल्कि समाज की बंदिशों को तोड़कर अपने सपनों को पूरा करें.

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति