थलापति विजय के बेटे जेसन करने जा रहे डेब्यू, बताया क्यों ठुकराया था एक्टिंग का ऑफर

Last Updated:July 17, 2026, 08:16 IST

Thalapathy Vijay: थलापति विजय के बेटे जेसन फिल्मों में अपनी पारी का आगाज करने जा रहे हैं. वो फिल्म ‘सिग्मा’ से बतौर निर्देशक अपने करियर की शुरुआत करेंगे. स्टारकिड जेसन ने बताया कि वो महज 20 साल के थे जब उन्हें उनकी पहली फिल्म ऑफर हुई थी, लेकिन एक्टिंग के प्रति झुकाव न होने की वजह से उन्होंने वो ऑफर ठुकरा दिया था.

थलापति विजय के बेटे जेसन फिल्मों में कदम रखने जा रहे हैं.

नई दिल्ली. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और साउथ के सुपरस्टार थलापति विजय के बेटे जेसन फिल्मी दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं. सुपरस्टार के बेटे बतौर निर्देशक अपने करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं. लेटेस्ट इंटरव्यू में स्टारकिड ने बताया कि उन्होंने अपने पिता की तरह एक्टिंग की राह क्यों नहीं चुनी और उनका झुकाव फिल्ममेकिंग की तरफ क्यों हुआ. जेसन कहते हैं कि उन्हें 20 साल की उम्र में पहली फिल्म ऑफर हुई थी जिसे उन्होंने ठुकरा दिया. वो कहते हैं कि एल्फोंसो पुथरेन ने उन्हें पहली फिल्म ऑफर की थी, लेकिन उन्होंने ठुकरा दिया.

जेसन ने आनंद विकेतन के साथ इंटरव्यू में अपने करियर के बारे में खुलकर बात की. साथ ही बताया कि उन्होंने एक्टिंग छोड़कर फिल्ममेकिंग का रुख क्यों किया. वो कहते हैं कि एक्टिंग कभी भी उनके प्लान भी शामिल नहीं थी. हमेशा से फिल्ममेकिंग के प्रति उनका झुकाव रहा है और वो डायरेक्शन में ही हाथ आजमाना चाहते थे.

20 साल की उम्र में ऑफर हुई थी पहली फिल्म

‘प्रेमम’, ‘नीरम’, ‘गोल्ड’ जैसी फिल्मों के निर्देशन के लिए मशहूर डायरेक्टर एल्फोंसो पुथरेन ने जेसन को 20 साल की उम्र में पहली फिल्म ऑफर की थी. उस वक्त तक स्टारकिड पढ़ाई कर रहे थे और उन्होंने फिल्मों की दुनिया में कदम रखने के बारे में कोई विचार नहीं किया था और यही वजह थी कि उन्होंने फिल्म का ऑफर रिजेक्ट कर दिया था.

रिजेक्ट कर दी थी नामी डायरेक्टर की फिल्म

वो कहते हैं दिग्गज फिल्ममेकर ने उनकी एक तस्वीर देखकर उन्हें फिल्म ऑफर की थी, लेकिन उस वक्त वो पढ़ाई कर रहे थे और उनका फिल्मों का रुख करने के बारे में कोई विचार नहीं था. वो नहीं चाहते थे कि पूरी स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद वो फिल्म रिजेक्ट करें, इसलिए ही उन्होंने पहले ही फिल्म को मना कर दिया था.

सुपरस्टार थलापति विजय ने एक फिल्म प्रमोशन के दौरान कहा था कि उनका बेटा जेसन फिल्मों का रुख करेगा या नहीं, ये फैसला सिर्फ वही कर सकता है. बता दें, जेसन की बतौर निर्देशक पहली फिल्म ‘सिग्मा’ पिता विजय की मच अवेटेड और विवादों में घिरी फिल्म ‘जन नायकन’ के साथ टकराने वाली थी. लेकिन जेसन ने अपनी फिल्म की रिलीज डेट टाल दी. ‘सिग्मा’ 31 जुलाई को रिलीज होने वाली है. वहीं जन नायकन 23 जुलाई को रिलीज होगी.

About the Author

Pranjul SinghSub-Editor

From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति