Last Updated:July 17, 2026, 16:00 IST
दीपिका पादुकोण अपनी मच अवेटेड फिल्म ‘राका’ की शूटिंग प्रेग्नेंसी में भी कर रही हैं. तीसरी तिमाही की प्रेग्नेंसी में वह एक्शन सींस भी करती नजर आ रही हैं. फिल्म में वह अल्लू अर्जुन संग धमाल मचाती नजर आएंगी. फिल्म में दीपिका का एक्शन अवतार नजर आने वाला है.
नई दिल्ली. दीपिका पादुकोण ने 8 घंटे की वर्क शिफ्ट के चलते ‘स्पिरिट’ और ‘कल्कि 2’ जैसी फिल्में छोड़ दी थी. लेकिन अब वह ‘राका’ के लिए रात में शूटिंग करती नजर आ रही हैं. हैरान करने वाली बात तो ये है कि वह प्रेग्नेंसी में किए एक्शन सींस कर रही हैं. फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है.
दीपिका पादुकोण काफी समय से अपनी अगली फिल्म राका को लेकर चर्चा में हैं. इन दिनों अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ, दोनों को बेहतरीन तरीके से बैलेंस कर रही हैं. जहां वह दूसरी बार मां बनने वाली हैं, वहीं साथ-साथ राका की शूटिंग भी कर रही हैं.
दीपिका अपनी डिलीवरी से पहली ही अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर ‘राका’ के लिए जी जान एक कर रही हैं. फिल्म के निर्देशन की कमान एटली संभाल रहे हैं. भारी भरकम बजट में बनी इस फिल्म में उनके साथ पहली बार अल्लू अर्जुन भी नजर आने वाले हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
मेकर्स ने जब इस फिल्म का ऐलान किया है कि दीपिका के फैंस की नजर रिलीज पर टिकी हैं. फिल्म की एक और बड़ी खास बात ये है कि इस फिल्म में दीपिका एक्शन करती नजर आने वाली हैं.
कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका पादुकोण इस वक्त प्रेग्नेंसी के सातवें महीने में हैं. इस लिहाज से जहां उन्हें काम से ब्रेक लेना चाहिए वहां, वह एक्शन सींस करती नजर आ रही हैं. साथ ही हैरान करने वाली बात ये है कि रात की शिफ्ट में भी काम कर रही हैं.
बता दें कि कभी फिल्म इंडस्ट्री में 8 घंटे की वर्क शिफ्ट को लेकर उन्होंने ‘स्पिरिट’ और ‘कल्कि 2’ जैसे फिल्मों से दूरी बना ली थी कि वह रात में शूटिंग नहीं करेंगी. लेकिन अब वह रात में भी शूटिंग करती नजर आ रही हैं.
गौरतलब है कि दीपिका की ये फिल्म ‘राका’ भारी भरकम बजट में बनकर तैयार हो रही है. इसे बॉलीवुड की सबसे बड़ी आने वाली फिल्मों में से एक माना जा रहा है. फिर अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण पहली बार फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं.
दीपिका और अल्लू अर्जुन के अलावा फिल्म में रश्मिका मंदाना, जाह्नवी कपूर और मृणाल ठाकुर भी खास रोल में नजर आने वाली हैं. इस साइंस फिक्शन, फैंटेसी और जबरदस्त एक्शन वाली फिल्म की रिलीज पर फैंस की नजरें टिकी हैं, फिल्म के साल 2027 रिलीज होने की बात सामने आ रही है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Source











