आगरा का ड्राई केसर पेठा, जिसे खाने और खरीदने के लिए आते हैं विदेशी पर्यटक, जानें रेसिपी

Last Updated:August 27, 2026, 07:45 IST

Dry Kesar Petha: आगरा का पेठा, खासकर ड्राई केसर पेठा, विदेशी पर्यटकों को खूब भा रहा है. ड्राई केसर पेठे को पर्यटक आसानी से अपने साथ पैक कराकर ले जा सकते हैं. सूखा होने के कारण इसके लीक होने की संभावना कम रहती है और इसे लंबे समय तक सुरक्षित भी रखा जा सकता है. यही वजह है कि कई विदेशी पर्यटक इसे अपने देश तक ले जाते हैं. पेठे की खास खुशबू, स्वाद और अलग-अलग वैरायटी पर्यटकों को आकर्षित करती है. आगरा आने वाले पर्यटकों के लिए ताजमहल की यादों के साथ यहां का पेठा भी एक खास तोहफा बन चुका है.

ख़बरें फटाफट

आगराः उत्तर प्रदेश का आगरा सिर्फ ताजमहल के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी खास मिठाई पेठे के लिए भी दुनियाभर में मशहूर है. ताजमहल देखने आने वाले देशी-विदेशी पर्यटक आगरा की प्रसिद्ध मिठास पेठा खरीदना भी पसंद करते हैं. शहर की प्राचीन राजीव पेठा दुकान की संचालक अन्नन्या अग्रवाल ने बताया कि विदेशी पर्यटकों को खासतौर पर ड्राई केसर पेठा काफी पसंद आता है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह सामान्य पेठे की तुलना में कम मीठा होता है, जिससे विदेशी पर्यटकों के स्वाद के अनुरूप रहता है.

ड्राई केसर पेठे को पर्यटक आसानी से अपने साथ पैक कराकर ले जा सकते हैं. सूखा होने के कारण इसके लीक होने की संभावना कम रहती है और इसे लंबे समय तक सुरक्षित भी रखा जा सकता है. यही वजह है कि कई विदेशी पर्यटक इसे अपने देश तक ले जाते हैं. पेठे की खास खुशबू, स्वाद और अलग-अलग वैरायटी पर्यटकों को आकर्षित करती है. आगरा आने वाले पर्यटकों के लिए ताजमहल की यादों के साथ यहां का पेठा भी एक खास तोहफा बन चुका है.

छोटे पीस का पेठा भी अंग्रेजो को है बेहद पसंद

आगरा के नूरी दरवाजा स्थित प्राचीन राजीव पेठा की दुकान पर देशी ही नहीं, बल्कि विदेशी पर्यटक भी पेठा खरीदने पहुंचते हैं. यह दुकान पिछले कई वर्षों से संचालित हो रही है. दुकान की संचालिका अन्नन्या अग्रवाल ने बताया कि विदेश से आगरा घूमने आने वाले पर्यटक यहां का पेठा काफी पसंद करते हैं. उन्होंने कहा कि विदेशी पर्यटकों की पहली पसंद ड्राई और छोटा पेठा रहता है. यह छोटा पेठा खास तरीके से तैयार किया जाता है और इसमें कई तरह के फ्लेवर उपलब्ध हैं. अलग-अलग स्वाद होने के कारण पर्यटकों के बीच इसकी मांग बनी रहती है. अन्नन्या अग्रवाल ने कहा कि विदेशी पर्यटकों को खासतौर पर चेरी फ्लेवर काफी पसंद आता है. कई पर्यटक इसे अच्छी तरह पैक कराकर अपने साथ विदेश भी ले जाते हैं. ताजमहल की खूबसूरती के साथ आगरा का पेठा भी विदेशी पर्यटकों की यादों का हिस्सा बन रहा है.

ड्राई पेठा ट्रेवलिंग में सेफ है और अधिक समय तक खराब नहीं होता है

आगरा के नूरी दरवाजा दुकान पर विदेशी पर्यटकों की खास पसंद ड्राई पेठा बना हुआ है. दुकान की संचालक अंनन्या अग्रवाल ने बताया कि विदेशी पर्यटक इसे अपने देश इसलिए लेकर जाते हैं, क्योंकि यह ट्रेवलिंग के दौरान सुरक्षित रहता है. ड्राई पेठे में अतिरिक्त चाशनी नहीं होती, जिससे पैकिंग के दौरान इसके लीक होने का खतरा नहीं रहता. उन्होंने बताया कि विदेशी पर्यटकों को ड्राई पेठे के अलग-अलग फ्लेवर और कम मीठा स्वाद काफी पसंद आता है. इसके अलावा सामान्य पेठे की तुलना में ड्राई पेठा लंबे समय तक खराब नहीं होता, इसलिए इसे सफर के दौरान आसानी से रखा जा सकता है. यही वजह है कि आगरा घूमने आने वाले विदेशी पर्यटक अपनी यात्रा की याद के तौर पर ड्राई पेठा अच्छी मात्रा में पैक कराकर अपने साथ ले जाते हैं. कई पर्यटक इसे अपने परिवार और दोस्तों के लिए भी लेकर जाते हैं.

About the Author

Rajneesh Kumar Yadav

Rajnish Kumar Yadav is a digital journalist and content publisher with over seven years of experience in print and digital media. He is currently working with News18 Digital (Local18) as a Content Publisher, wh…

और पढ़ेंLocation :

Agra,Uttar Pradesh

First Published :

August 27, 2026, 07:45 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति