Last Updated:July 17, 2026, 20:19 IST
जैकलीन फर्नांडिस का नया म्यूजिक वीडियो ‘जुगनी’ रिलीज होते ही सुर्खियों में छा गया है. सोशल मीडिया पर गाने की टीम को लोग जमकर ट्रोल कर रहे हैं. 15 जुलाई 2026 को रिलीज हुए इस गाने को लेकर इंटरनेट पर कथित वॉर्डरोब मालफंक्शन की चर्चा तेज हो गई.यूजर्स का दावा है कि वीडियो के एक छोटे से हिस्से में एक्ट्रेस वार्डरोब मालफंक्शन का शिकार हुई हैं.
ख़बरें फटाफट
नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस का हाल ही में गाना जुगनी रिलीज हुआ है. सोशल मीडिया पर ये गाना काफी वायरल हो रहा है. इस गाने को देखने के बाद कई लोगों ने दावा किया कि यूट्यूब पर मौजूद वीडियो में उसी हिस्से को अब ब्लर कर दिया गया है, जिसमें एक्ट्रेस वार्डरोब मालफंक्शन का शिकार हुई थीं.ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि मेकर्स ने वीडियो रिलीज होने के बाद उसमें बदलाव किया है.
जैकलीन फर्नांडिस का गाना सामने आते ही इस पर विवाद खड़ा हो गया है.गाने में एक सीन में जैकलीन का ड्रेस खिसक रहा है, जिसमें उन पर सीधा कैमरा शूट किया गया है. इस पर अब लोगों का गुस्सा फूटा है, उन्होंने इसे शर्मनाक हरकत बताया है. गाने को आवाज बी प्राक और सोनू ठुकराल ने दी है. गाना आते ही वायरल हो गया. लेकिन इससे एक कंट्रोवर्सी भी जुड़ गई.
क्यों हो रहा जैकलीन के गाने पर विवाद?
वायरल हो रहे गाने जुगनी में जैकलीन का वार्डरोब मालफंक्शन हुआ है. इस गाने के रिलीज होते ही यूजर्स के बीच खलबली मच गई. खासतौर पर एक सीन में डांस करती हुईं जैकलीन का क्लोजअप शॉट लिया गया है.एक्ट्रेस ने पहले से ही इतना रिवीलिंग ब्लाउज पहना है और उस पर कैमरा सीधा शूट किया. ब्लाउज लूज होने की वजह से वो वार्डरोब मालफंक्शन का शिकार हो गई हैं. लोग इस क्लीप को तेजी से शेयर कर रहे हैं और इस पर सवाल खड़े कर रहे हैं.
यूजर्स ने सुनाई खरी खोटी
वायरल हो रहे जैकलीन के इस सीन पर अब मेकर्स ने ब्लर कर दिया है. लेकिन उनकी इस हरकत पर लोगों का गुस्सा फूटा है. कई यूजर्स इस पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. कुछ इसे वल्गैरिटी बता रहे हैं,तो कुछ लोगों ने इसे शर्मनाक हरकत करार दिया है. लोग तो ये तक कह रहे हैं कि एडिटिंग के वक्त जैकलीन का ये मोमेंट एडिटर को नजर नहीं आया. ऊप्स मोमेंट मेकर्स की आंखों से कैसे दूर रहा. यूजर्स के मुताबिक, ये सीन जानबूझकर बिना एडिट किए गाने में रखा गया, ताकि गाने को पब्लिसिटी मिले.
बता दें कि बाद में गाने में मेकर्स ने अपनी गलती सुधारी. गाने को लेकर बढ़ता विवाद देख मेकर्स ने वीडियो को एडिट किया. जिस सीन में जैकलीन वार्डरोब मालफंक्शन का शिकार हुई हैं, वहां ब्लर कर दिया.लेकिन एक्ट्रेस के इस डांस सीक्वेंस को कट नहीं किया.
About the Author
Munish KumarSenior sub editor
न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…
New Delhi,New Delhi,Delhi










