Last Updated:July 17, 2026, 21:50 IST
हाल ही में परेश रावल ने फिल्म ‘OMG-2’ को लेकर खुलासा किया था कि फिल्म के कॉन्सेप्ट का आईडिया उनका था. लेकिन बयान के बाद अब एक नया विवाद सामने आया है. निर्माता अश्विन वर्दे ने अभिनेता परेश रावल के हालिया बयान को पूरी तरह गलत और बेबुनियाद बताया है.
ख़बरें फटाफट
नई दिल्ली.परेश रावल ने जो ‘OMG-2’ को लेकर बयान दिया था, अब फिल्म के प्रोड्यूसर अश्विन वर्दे ने उसका जवाब दिया है. उनका कहना है कि OMG-2 की शुरुआत लेखक-निर्देशक अमित राय की एक कहानी से हुई थी.सीनियर एक्टर पवन मल्होत्रा ने उन्हें अमित राय से मिलवाया था. शुरुआत में दोनों एक दूसरी फिल्म पर बात कर रहे थे, लेकिन एक मुलाकात के दौरान अमित ने उन्हें एक कहानी सुनाई. यही कहानी बाद में OMG-2 बनी.
बॉलीवुड के जाने माने एक्टर परेश रावल ने एक बड़ा खुलासा किया था कि ‘ओएमजी 2’पहले अजय देवगन और सलमान खान को कास्ट किया जाना था. लेकिन उन्होंने फिल्म में काम नहीं किया था. फिर फिल्म की कहानी बदली गई तो उन्होंने फिल्म में काम नहीं किया.वहीं वर्दे के मुताबिक, कहानी सुनते ही उन्हें लगा कि इसका फॉर्मेट पहली OMG फिल्म जैसा है. तब अमित राय ने बताया कि उन्होंने यह कहानी उसी अंदाज में लिखी थी, क्योंकि परेश रावल चाहते थे कि इसकी कहानी पहली फिल्म के काफी करीब रहे.
परेश से पूरी तरह अलग है अश्विन वर्दे का बयान
अब इस पूरे विवाद पर फिल्म के प्रोड्यूसर अश्विन वर्दे ने खुलासा किया है कि उन्हें सबसे बड़ी चिंता फिल्म के राइट्स को लेकर थी. उनका मानना था कि OMG फ्रेंचाइजी के अधिकार अक्षय कुमार के पास हैं, इसलिए उनकी मंजूरी के बिना ऐसी फिल्म बनाना सही नहीं होगा. अश्विन वर्दे ने दावा किया कि जब अमित राय ने यही सवाल परेश रावल से पूछा तो उन्होंने कहा कि फिल्म के राइट्स उनके पास हैं और चिंता करने की जरूरत नहीं है. यहां तक कि उन्होंने अमित से कहा कि अगर OMG के सौ पार्ट भी बनेंगे तो वही उन्हें लिखेंगे और निर्देशित करेंगे. उस समय कहानी में भगवान की जगह एक फकीर का किरदार था.
अजय-सलमान ने अक्षय की वजह से ठुकराई फिल्म
वर्दे का आरोप है कि परेश रावल OMG जैसी ही फिल्म किसी दूसरे नाम से बनाना चाहते थे. उनके मुताबिक यह किसी और की बनाई हुई चीज को अलग नाम देकर इस्तेमाल करने की कोशिश थी, जिसे वह अनैतिक और गैर-पेशेवर मानते हैं. परेश रावल ने अपने इंटरव्यू में कहा था कि कई बड़े कलाकारों ने इस स्क्रिप्ट को ठुकरा दिया था. इस पर वर्दे ने कहा कि परेश ने यह नहीं बताया कि उन कलाकारों ने मना क्यों किया. उनके मुताबिक, सभी कलाकारों का कहना था कि यह OMG जैसी फिल्म है और यह अक्षय कुमार की फ्रेंचाइजी है. ऐसे में उनकी मंजूरी के बिना इसमें काम करना ठीक नहीं होगा.
अपनी बात आगे रखते हुए वर्दे ने कहा कि बाद में वर्दे की कंपनी वाकाओ फिल्म्स ने इस स्क्रिप्ट को खरीद लिया.उन्होंने ये भी क्लीयर किया कि लेखक अमित राय की ही ये स्क्रिप्ट है, आज भी उनके नाम पर ही रजिस्टर्ड है. ऐसे में परेश रावल का कहानी या स्क्रिप्ट का श्रेय मांगना सही नहीं है. क्योंकि फिल्म अक्षय की फिल्म OMG से मिलती जुलती थी, इसलिए अक्षय का इस फिल्म में होना जरूरी था, लेकिन अक्षय की वजह से उन्होंने फिल्म में काम नहीं किया. वह अक्षय कुमार को इस प्रोजेक्ट से दूर रखना चाहते थे.
About the Author
Munish KumarSenior sub editor
न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…
New Delhi,New Delhi,Delhi










