लगातार चौथी बार 0 पर आउट हुए ऑस्ट्रेलियाई ओपनर्स, नौसिखिया टीम की बराबरी

होमखेलक्रिकेट

लगातार चौथी बार 0 पर आउट हुए ऑस्ट्रेलियाई ओपनर्स, नौसिखिया टीम की बराबरी

Last Updated:June 11, 2026, 16:09 IST

Australia unwanted cricket records: ढाका में बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड की बराबरी कर लीय. तेज गेंदबाजों तस्कीन अहमद और मुस्ताफिजुर रहमान के कहर के सामने कंगारू टीम ने महज 2 ओवरों में बिना कोई रन बनाए (0/3) अपने तीन चोटी के बल्लेबाज गंवा दिए. दोनों ओपनस मैथ्यू शॉर्ट और कूपर कोनोली खाता खोले बिना आउट हुए. ऑस्ट्रेलिया ने लगातार 4 वनडे पारियों में ओपनिंग विकेट के लिए शून्य पर आउट होने के पापुआ न्यू गिनी के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली.

ऑस्ट्र्रेलिया ने वनडे इतिहास का बनाया सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड.

नई दिल्ली. क्रिकेट की दुनिया में कई बार ऐसे उलटफेर और रिकॉर्ड बनते हैं, जो किसी भी मजबूत टीम के लिए किसी डरावने सपने की तरह होते हैं. ऐसा ही कुछ बेहद चौंकाने वाला और शर्मनाक वाकया ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में देखने को मिला. वनडे क्रिकेट इतिहास की सबसे सफल टीमों में शुमार ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया, जिसकी कल्पना शायद ही किसी ऑस्ट्रेलियाई फैंस ने की होगी. इस मुकाबले में कंगारू टीम की शुरुआत इतनी खराब रही कि टीम ने बिना कोई रन बनाए ही अपने चोटी के तीन बल्लेबाजों को गंवा दिया, जिसके बाद ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट इतिहास के पन्नों पर एक अनचाहा दाग लग गया.

मैच की शुरुआत से ही बांग्लादेश के तेज गेंदबाजों ने पिच की नमी और परिस्थितियों का ऐसा फायदा उठाया कि ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी की रीढ़ की हड्डी ही टूट गई. पारी का पहला ओवर लेकर आए बांग्लादेश के स्टार तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद (Taskin Ahmed) ने आते ही अपनी धारदार गेंदबाजी का जलवा बिखेरा. उन्होंने मैच के पहले ओवर की चौथी ही गेंद पर ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज मैथ्यू शॉर्ट (Mathew short) को चारों खाने चित कर दिया. तस्कीन की एक शानदार इन-स्विंगर गेंद शॉर्ट के डिफेंस को भेदती हुई सीधे विकेटों से जा टकराई और वह क्लीन बोल्ड हो गए. मैथ्यू शॉर्ट खाता खोले बिना ही पवेलियन लौट गए और ऑस्ट्रेलिया को शून्य के स्कोर पर ही पहला झटका लग गया.

ऑस्ट्र्रेलिया ने वनडे इतिहास का बनाया सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड.

कूपर कोनोली भी बिना खाता खोले आउट हो गए
लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई. अभी ऑस्ट्रेलियाई टीम इस झटके से संभल भी नहीं पाई थी कि दूसरे ओवर में बांग्लादेश के कटर मास्टर मुस्ताफिजुर रहमान ने तबाही मचा दी. मुस्ताफिजुर ने अपने ओवर की शुरुआती गेंदों पर दूसरे ओपनर कूपर कोनोली को अपनी फिरकी जैसी तेज गेंदों के जाल में फंसाया. मुस्ताफिजुर की एक अतिरिक्त उछाल लेती गेंद कोनोली के बल्ले का बाहरी किनारा लेकर विकेटकीपर लिटन दास के दस्तानों में समा गई. कूपर कोनोली भी बिना खाता खोले आउट हो गए और ऑस्ट्रेलिया का दूसरा विकेट भी शून्य के ही स्कोर पर गिर गया.

वनडे क्रिकेट के इतिहास में ऐसा तीसरी बार हुआ
यह वनडे क्रिकेट के इतिहास में केवल तीसरी बार था जब ऑस्ट्रेलिया के दोनों ओपनर्स किसी मैच में बिना खाता खोले (जीरो के स्कोर पर) आउट हुए हों. इससे पहले साल 2006 में ब्रिस्बेन के मैदान पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एडम गिलक्रिस्ट और साइमन कैटिच शून्य पर आउट हुए थे. इसके बाद साल 2022 में लाहौर में पाकिस्तान के खिलाफ ट्रैविस हेड और एरॉन फिंच के साथ ऐसा हुआ था. और अब, यानी साल 2026 में मीरपुर के मैदान पर मैथ्यू शॉर्ट और कूपर कोनोली की जोड़ी इस अनचाहे क्लब में शामिल हो गई.

ऑस्ट्रेलिया का स्कोरबोर्ड शून्य पर अटका हुआ था
क्रिकेट फैंस अभी इस झटके से उबर ही रहे थे कि मुस्ताफिजुर रहमान ने इसी ओवर में ऑस्ट्रेलिया को एक और तगड़ा झटका दे दिया. तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए मैट रेनशॉ भी बांग्लादेशी गेंदबाजों के सामने पूरी तरह बेबस नजर आए. मुस्ताफिजुर ने रेनशॉ को भी अपने जाल में फंसाया और उन्हें भी विकेटकीपर लिटन दास के हाथों कैच कराकर पवेलियन की राह दिखा दी. रेनशॉ भी अपना खाता नहीं खोल सके. इस तरह ऑस्ट्रेलियाई टीम ने महज 2 ओवरों के खेल में अपने 3 बड़े विकेट गंवा दिए थे और सबसे हैरान करने वाली बात यह थी कि टीम का स्कोरबोर्ड अभी भी शून्य पर ही अटका हुआ था. यानी 0 रन पर 3 विकेट.

ऑस्ट्रेलिया ने वनडे इतिहास में सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड की बराबरी कर ली
इस बेहद खराब शुरुआत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने वनडे क्रिकेट में सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड्स में से एक की बराबरी कर ली. यह लगातार चौथा ऐसा वनडे मैच था जब ऑस्ट्रेलिया के लिए ओपनिंग विकेट के लिए एक भी रन नहीं जुड़ा, यानी ओपनिंग साझेदारी शून्य (0) के स्कोर पर टूटी. इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने साल 2026 में लगातार 4 वनडे पारियों में ओपनिंग विकेट के लिए 0 रन बनने के शर्मनाक रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. इससे पहले यह रिकॉर्ड पापुआ न्यू गिनी के नाम था, जिसके ओपनर्स साल 2022 में लगातार 4 पारियों में खाता खोलने में नाकाम रहे थे. इस लिस्ट में न्यूजीलैंड की टीम भी शामिल है, जिसके सलामी बल्लेबाजों ने साल 2015 में लगातार 3 पारियों में शून्य पर अपना विकेट गंवाया था.

ऐसा जख्म है, जिसे भरने में ऑस्ट्रेलिया को काफी समय लगेगा
ढाका के मैदान पर बांग्लादेशी गेंदबाजों ने जो कहर बरपाया, उसने ऑस्ट्रेलियाई खेमे में खलबली मचा दी. घरेलू दर्शकों के सामने बांग्लादेश के गेंदबाजों ने अनुशासन और सटीक लाइन-लेंथ का ऐसा मुजाहिरा पेश किया, जिसने आधुनिक क्रिकेट की सबसे आक्रामक टीमों में से एक ऑस्ट्रेलिया को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया. खेल का यह फॉर्मेट अनिश्चितताओं से भरा है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया जैसी विश्व चैंपियन टीम के लिए 2 ओवर में बिना कोई रन बनाए 3 विकेट खो देना और लगातार चार मैचों में ओपनिंग पार्टनरशिप का शून्य पर टूटना एक ऐसा जख्म है, जिसे भरने में उन्हें काफी वक्त लगेगा.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश राय वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. 17 वर्षों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारीय सफर में उन्होंने डिजिटल मीडिया की बारीकियों और खबरों की गहरी समझ के साथ एक विशिष्ट पहचान बनाई ह…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति