‘लोग मुझे फोन करके पूछ रहे हैं?’, रचित सिंह संग शादी करने जा रहीं हुमा कुरैशी?

Last Updated:July 17, 2026, 17:14 IST

Huma Qureshi Wedding- हुमा कुरैशी और रचित सिंह की शादी की खबरें सोशल मीडिया पर बीते काफी समय से छाई हुई हैं. दोनों लेटेस्ट फिल्म ‘बेबी डू डाई डू’ में साथ दिखे हैं. काफी समय से चर्चाएं हैं कि रूमर्ड कपल इस साल नवंबर में शादी करने जा रहा है, लेकिन रचित ने इन अफवाहों को खारिज किया है.

रचित ने हुमा कुरैशी संग शादी की अफवाहों को खारिज किया.

नई दिल्ली.  हुमा कुरैशी अपनी लेटेस्ट फिल्म ‘बेबी डू डाई डू’ को लेकर खबरों में हैं. इस फिल्म में अपने शानदार एक्शन के साथ ही हुमा कुरैशी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में छाई हुई हैं. ‘बेबी डू डाई डू’ में एक्ट्रेस ने अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड रचित सिंह के साथ लीड रोल अदा किया है. बीते काफी समय से सोशल मीडिया पर दोनों के रिलेशनशिप को लेकर चर्चाएं तेज हैं. कई पैपराजी के पोस्ट में दावा किया जा रहा था कि रूमर्ड कपल इस साल नवंबर तक शादी के बंधन में बंध सकता है. अब एक्टर रचित सिंह ने इस पूरे मामले में अपनी चुप्पी तोड़ी है.

रचित सिंह ने शादी की अफवाह पर तोड़ी चुप्पी

एक्टर कहते हैं, ‘पता नहीं कौन मेरी शादी करा रहा है. मैं सोच रहा हूं कि अपनी मम्मी का नंबर दे दूं. सब लोग मुझे फोन कर के पूछ रहे हैं’. वो कहते हैं कि लोग बिना मतलब की उनकी शादी की खबरें फैला रहे हैं. रूमर्ड कपल ने अपने रिश्तों को हमेशा लाइमलाइट से दूर रखा, लेकिन हुमा और रचित सोशल अपीयरेंस की वजह चर्चाओं मे रहे और दोनों की रिलेशनशिप को लेकर अटकलें लगती रहीं.

‘बेबी डू डाई डू’ में साथ हैं हुमा और रचित

हुमा कुरैशी और रचित कई बार सोशल इवेंट्स में साथ दिखे थे. दोनों को दिवाली के मौके पर भी साथ देखा गया था. उन्होंने दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की थीं जिसके बाद से दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हैं. हालांकि अब रचित ने शादी की अफवाहों को खारिज कर दिया है.

About the Author

Pranjul SinghSub-Editor

From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति