सुल्तानपुर के परितोष कुमार गुप्ता को शिल्पा शेट्टी ने नोएडा में किया सम्मानित

Last Updated:August 27, 2026, 07:51 IST

परितोष कुमार गुप्ता की मेहनत और उपलब्धियों को देखते हुए उन्हें नोएडा में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने सम्मानित किया. इस कार्यक्रम में देशभर से चयनित 51 लोगों को उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया, जिसमें सुल्तानपुर के परितोष गुप्ता भी शामिल रहे. यह सम्मान उनके लिए ही नहीं, बल्कि पूरे सुल्तानपुर जिले के लिए भी गौरव का विषय है.

ख़बरें फटाफट

सुल्तानपुरः कहते हैं कि अगर दिल में हौसला और जुनून हो, तो इंसान किसी भी काम को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकता है. इसी बात को सच कर दिखाया है सुल्तानपुर के रहने वाले परितोष कुमार गुप्ता ने. पढ़ाई पूरी करने के बाद परितोष ने अपने बाबा के पारंपरिक कारोबार को आधुनिक तकनीक और नए विचारों से जोड़कर उसे हाईटेक रूप दिया. उनके प्रयासों से न सिर्फ कारोबार का विस्तार हुआ, बल्कि शहर में उनके संस्थान ने भी अपनी अलग पहचान बनाई.

शिल्पा शेट्टी ने नोएडा में किया सम्मानित

परितोष कुमार गुप्ता की इसी मेहनत और उपलब्धियों को देखते हुए उन्हें नोएडा में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने सम्मानित किया. इस कार्यक्रम में देशभर से चयनित 51 लोगों को उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया, जिसमें सुल्तानपुर के परितोष गुप्ता भी शामिल रहे. यह सम्मान उनके लिए ही नहीं, बल्कि पूरे सुल्तानपुर जिले के लिए भी गौरव का विषय है.

कारोबार के साथ सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय

परितोष कुमार गुप्ता ने एमकॉम की पढ़ाई की है और तकनीक के क्षेत्र में भी उनकी अच्छी समझ है. वह सुल्तानपुर के जेल रोड पर राम लखन पैराडाइस नाम से संस्थान संचालित करते हैं. यहां लोगों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्होंने इवेंट मैनेजमेंट के क्षेत्र में भी अपनी पहचान बनाई है. उन्होंने अपने संस्थान में रूफटॉप जैसी आधुनिक सुविधा विकसित कर सुल्तानपुर को एक अलग पहचान देने का प्रयास किया है. इसके अलावा मां अंबे सेवा समिति के माध्यम से वह सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रहते हैं और जरूरतमंदों की मदद के लिए लगातार प्रयास करते हैं.

युवाओं को दिया सफलता का मंत्र

परितोष कुमार गुप्ता ने लोकल 18 से बातचीत करते हुए कहा कि युवाओं को संदेश देते हुए कहते हैं कि सफलता के लिए सबसे जरूरी है कि व्यक्ति अपने काम पर पूरी तरह फोकस करे. उनके मुताबिक धैर्य, मेहनत और लगन सफलता की सबसे बड़ी कुंजी हैं. उनका मानना है कि अगर युवा अपने लक्ष्य को लेकर ईमानदारी से आगे बढ़ें और बदलते समय के साथ खुद को तकनीक से जोड़ें, तो सफलता हासिल करना मुश्किल नहीं है. शिल्पा शेट्टी के हाथों मिला यह सम्मान परितोष के परिवार के साथ-साथ पूरे सुल्तानपुर जिले के लिए गर्व की बात है.

About the Author

Rajneesh Kumar Yadav

Rajnish Kumar Yadav is a digital journalist and content publisher with over seven years of experience in print and digital media. He is currently working with News18 Digital (Local18) as a Content Publisher, wh…

और पढ़ेंLocation :

Sultanpur,Uttar Pradesh

First Published :

August 27, 2026, 07:51 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति