इतिहास का पहला टी-20 मैच क्यों है यादगार, जीत के लिए न्यूजीलैंड ने क्या किया
Last Updated:June 11, 2026, 15:51 IST
16 फरवरी 2005 में न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया यह मुकाबला पुरुषों के अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट का पहला मैच था. उस समय शायद ही किसी ने सोचा होगा कि यह छोटा फॉर्मेट आने वाले समय में क्रिकेट का सबसे लोकप्रिय प्रारूप बन जाएगा.
टी-20 इतिहास का पहला मैच ही टाई हो गया था, बॉलआउट में न्यूजीलैंड ने जीता था मैच
नई दिल्ली. क्रिकेट के इतिहास में कुछ पल ऐसे होते हैं, जो सिर्फ मैच का हिस्सा नहीं होते, बल्कि खेल की दिशा ही बदल देते हैं. 16 फरवरी 2005 का दिन भी ऐसा ही एक ऐतिहासिक दिन था, जब ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला गया एक मुकाबला टी20 क्रिकेट की पहचान बन गया. यह सिर्फ एक मैच नहीं था, बल्कि एक नए युग की शुरुआत थी जहां रोमांच, प्रयोग और अनिश्चितता ने क्रिकेट को पूरी तरह बदलकर रख दिया.
न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया यह मुकाबला पुरुषों के अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट का पहला मैच था. उस समय शायद ही किसी ने सोचा होगा कि यह छोटा फॉर्मेट आने वाले समय में क्रिकेट का सबसे लोकप्रिय प्रारूप बन जाएगा. मैच की शुरुआत से ही दर्शकों को कुछ अलग देखने को मिला खिलाड़ियों का अंदाज़, आक्रामक बल्लेबाज़ी और तेज़ रफ्तार खेल ने माहौल को पूरी तरह बदल दिया.
दोनों टीमों के बीच मुकाबला बेहद रोमांचक रहा और अंत तक जीत-हार का फैसला नहीं हो सका. मैच टाई पर खत्म हुआ, जो अपने आप में ही एक दुर्लभ स्थिति होती है. लेकिन असली ड्रामा तो इसके बाद शुरू हुआ, जब विजेता तय करने के लिए ‘बॉल-आउट’ का सहारा लिया गया. यह क्रिकेट का ऐसा नियम था, जो फुटबॉल के पेनल्टी शूटआउट जैसा था.
पहले टी-20 में बॉलआउट
बॉल-आउट में दोनों टीमों के पांच-पांच गेंदबाजों को बिना बल्लेबाज़ के सीधे स्टंप पर निशाना साधना होता था. यह कौशल, संयम और दबाव में प्रदर्शन की असली परीक्षा था. न्यूजीलैंड ने इस मौके पर जबरदस्त प्रदर्शन किया और उनके गेंदबाजों क्रिस क्रेयन्स ने तीन बार स्टंप्स पर सटीक निशाना लगाया. दूसरी ओर, वेस्टइंडीज के गेंदबाज ब्रैडशॉ एक भी बार सफल नहीं हो सके. इस तरह न्यूजीलैंड ने 3-0 से बॉल-आउट जीतकर इस ऐतिहासिक मुकाबले को अपने नाम किया. उस समय यह सिर्फ एक अनोखा अंत लगा होगा, लेकिन बाद में यह मैच टी20 क्रिकेट की पहचान बन गया .जहां हर पल कुछ भी हो सकता है.
टी-20 का टेस्ट मुंह लगा
इस मुकाबले की सबसे खास बात यह थी कि इसने क्रिकेट को एक नई दिशा दी. टेस्ट और वनडे जैसे पारंपरिक प्रारूपों के बीच टी20 ने अपनी अलग जगह बनाई. तेज़, मनोरंजक और अप्रत्याशित ये तीनों गुण इस मैच में साफ दिखाई दिए. आज जब हम टी20 लीग्स, वर्ल्ड कप और करोड़ों फैंस की दीवानगी देखते हैं, तो यह समझना आसान हो जाता है कि 2005 का यह मुकाबला कितना महत्वपूर्ण था. बॉल-आउट जैसे नियम भले ही अब इतिहास बन चुके हों, लेकिन उस दिन का रोमांच आज भी क्रिकेट प्रेमियों के दिलों में जिंदा है.यह मैच सिर्फ एक जीत या हार की कहानी नहीं, बल्कि उस बदलाव की शुरुआत है जिसने क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया और यही वजह है कि यह मुकाबला आज भी खेल के इतिहास में एक मील का पत्थर माना जाता है.
About the Author
Rajeev MishraAssociate editor
मैं, राजीव मिश्रा, वर्तमान में नेटवर्क 18 में एसोसिएट स्पोर्ट्स एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ. इस भूमिका में मैं डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट की योजना, संपादकीय रणनीति और एंकरिंग की जिम्मेदारी निभाता हूँ. खेल पत्रका…
New Delhi,Delhi










