Last Updated:August 27, 2026, 08:10 IST
Yogi Government News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ‘रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना’ का क्रियान्वयन करते हुए स्कूटी वितरण को लेकर समय का ऐलान कर दिया है. योगी सरकार 50 हजार मेधावी छात्राओं को अक्टूबर-नंवबर के महीने में स्कूटी देगी.
सांकेतिक तस्वीर (AI Image)
लखनऊः उत्तर प्रदेश की योगी सरकार 50 हजार छात्राओं को अक्टूबर-नवंबर में स्कूटी देगी. इस ऐलान के साथ राज्य सरकार बीजेपी के लोक कल्याण संकल्प पत्र के वादे को पूरा करने में जुट गई है. बता दें कि हाल में योगी सरकार की कैबिनेट बैठक में मेधावी छात्राओं को स्कूटी देने का फैसला किया गया था.मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में ‘रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना’ के क्रियान्वयन को मंजूरी दे दी गई थी.इस योजना के तहत शैक्षणिक सत्र 2025-26 में स्नातक (ग्रेजुएशन) पास करने वाली टॉप 5 प्रतिशत छात्राओं को मुफ्त में पेट्रोल चालित स्कूटी दी जाएगी. स्कूटी के साथ आईएसआई मार्का हेलमेट, बीमा, रजिस्ट्रेशन और 4 लीटर पेट्रोल भी मुफ्त मिलेगा. इस योजना का मुख्य उद्देश्य बेटियों की उच्च शिक्षा को बढ़ावा देना, ड्रॉपआउट दर को कम करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है.
किसे सरकार की तरफ से मिलेगी स्कूटी
इस योजना का लाभ शैक्षणिक सत्र 2025-26 में स्नातक की पढ़ाई पूरी करने वाली प्रदेश की टॉप 5 प्रतिशत मेधावी छात्राओं को स्कूटी मिलेगी और इसके लिए छात्रा का उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना अनिवार्य है.
यह योजना प्रदेश के राज्य विश्वविद्यालयों, निजी विश्वविद्यालयों तथा राज्य विश्वविद्यालयों से संबद्ध राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त एवं स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों की छात्राओं के लिए लागू होगी. साथ ही लाभार्थियों का चयन पूरी तरह से मेरिट के आधार पर किया जाएगा.
स्कूटी के साथ ये चीजें भी मिलेंगी बिल्कुल फ्री
सरकार ने छात्राओं की सुविधा और ग्रामीण क्षेत्रों में सर्विस सेंटर की आसान पहुंच को ध्यान में रखते हुए ई-स्कूटी (Electric) के बजाय पेट्रोल चालित स्कूटी देने का फैसला किया है. खास बात यह है कि इस पैकेज में छात्राओं को सिर्फ वाहन नहीं मिलेगा, बल्कि कई अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी:
About the Author
Prashant RaiChief Sub Editor
Prashant Rai is a digital journalist with over 9 years of experience in Hindi journalism, specializing in politics, crime, hyper-local reporting, and viral news. He currently serves as Chief Sub Editor at News1…
Lucknow,Uttar Pradesh
First Published :
August 27, 2026, 08:10 IST










