‘गजब टोपीबाज हो’, माहिरा शर्मा पर भड़के फैंस, कल पोस्ट देख घबराए थे आज लगाई क्लास

Last Updated:July 17, 2026, 23:02 IST

कल की माफी और आज कमर का शो-ऑफ! माहिरा शर्मा की नई फोटो देखकर सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। फैंस का दिमाग पूरी तरह घूम गया है और लोग कमेंट बॉक्स में कह रहे हैं- ‘गजब टोपीबाज़ इंसान हो यार!’. नीचे पढ़ें क्या है पूरी खबर-

बिग बॉस फेम माहिरा शर्मा अपने एक हालिया सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर अचानक खबरों में आ गई हैं. बीते दिन उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बेहद छोटा और हैरान करने वाला मेसेज शेयर किया है. माहिरा के इस अंदाज ने इंटरनेट पर उनके फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स को चिंता में डाल दिया था. जिसके बाद लोगों ने ये तक कमेंट करना शुरू कर दिया कि प्लीज आप सुसाइड मत करना. फैंस कल से ही उनके लिए परेशान थे, लेकिन जैसे ही माहिरा ने आज अपनी दूसरी पोस्ट शेयर की यूजर्स उनपर भड़क गए और एक्ट्रेस की क्लास लगा दी.

बिग बॉस फेम माहिरा शर्मा अपने एक हालिया सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर अचानक खबरों में आ गई हैं. बीते दिन उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बेहद छोटा और हैरान करने वाला मेसेज शेयर किया है. माहिरा के इस अंदाज ने इंटरनेट पर उनके फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स को चिंता में डाल दिया था. जिसके बाद लोगों ने ये तक कमेंट करना शुरू कर दिया कि प्लीज आप सुसाइड मत करना. फैंस कल से ही उनके लिए परेशान थे, लेकिन जैसे ही माहिरा ने आज अपनी दूसरी पोस्ट शेयर की यूजर्स उनपर भड़क गए और एक्ट्रेस की क्लास लगा दी.

दरअसल कल माहिरा शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक ऐसी पोस्ट शेयर की थी, जिसे देखकर उनके फैंस की धड़कनें तेज हो गई थीं. उन्होंने बिल्कुल काले बैकग्राउंड के साथ लिखा था माफ करना और साथ में हाथ जोड़ने वाला एक इमोजी पोस्ट किया था. इस पोस्ट को देखकर लोग कयास लगाने लगे कि माहिरा किसी बेहद मुश्किल दौर या मेंटल हेल्थ की समस्या से गुजर रही हैं और अंदर से काफी परेशान हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

सोशल मीडिया पर जैसे ही यह पोस्ट आई, लोग कमेंट बॉक्स में उनके लिए दुआएं मांगने लगे और हिम्मत रखने की सलाह देने लगे. लेकिन कहानी में मोड़ तब आया जब माहिरा ने कुछ ही घंटों के भीतर इस पोस्ट को अपने अकाउंट से डिलीट कर दिया. पोस्ट अचानक गायब होते ही फैंस का सस्पेंस और ज्यादा बढ़ गया कि आखिर माहिरा के साथ चल क्या रहा है.

माहिरा की कमर पर बने इस टैटू पर बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा हुआ था, ‘राणा जी माफ करना’. यह देखकर लोगों का माथा ठनक गया. फैंस को तुरंत समझ आ गया कि कल जो माहिरा ने हाथ जोड़कर माफी मांगने वाला इशारा किया था, वो किसी परेशानी की वजह से नहीं बल्कि आज के इसी टैटू और आने वाले किसी प्रोजेक्ट के प्रमोशन का हिस्सा था.

कल तक जो लोग माहिरा के लिए परेशान हो रहे थे, आज उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. फैंस ने कमेंट सेक्शन में माहिरा की जमकर क्लास लगानी शुरू कर दी. लोग इस बात से बेहद नाराज दिखे कि एक्ट्रेस ने पब्लिसिटी बटोरने और ध्यान खींचने के लिए लोगों की भावनाओं का मिस यूज किया.

कमेंट्स की बाढ़ में एक यूजर ने लिखा कि तो ये है कल के माफ करने का असली ड्रामा. वहीं दूसरे यूजर ने मजे लेते हुए लिखा कि गजब टोपीबाज इंसान हो, कल फालतू में सबको डरा दिया. एक और यूजर ने तो यहां तक लिख दिया कि ये बंदी सच में अलग ही लेवल की है, अटेंशन पाने के लिए कुछ भी कर सकती है.

साफ तौर पर माहिरा शर्मा का यह नया तरीका उनके फैंस को बिल्कुल रास नहीं आया. सोशल मीडिया पर लोग इसे एक सस्ता पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं. कल की हमदर्दी आज पूरी तरह से गुस्से और ट्रोलिंग में बदल चुकी है और लोग कह रहे हैं कि अगली बार से ऐसी किसी पोस्ट पर यकीन करना ही बेकार है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति