वैभव सूर्यवंशी की 50 ओवर के मैच में भी टी-20 स्टाइल में बल्लेबाजी
Last Updated:June 11, 2026, 17:15 IST
श्रीलंका ट्राई सीरीज के दौरान पहले मुकाबले में फ्लॉप रहे वैभव सूर्यवंशी ने अफगानिस्तान ए टीम के खिलाफ धमाकेदार वापसी की. उन्होंने 22 बॉल पर शानदार 44 रन की पारी खेली. वो और भी बड़ी पारी खेल सकते थे लेकिन एक छोटी सी गलती की वजह से विकेट गंवा बैठे
फ्लॉप होने के बाद वैभव सूर्यवंशी का कोहराम
नई दिल्ली. श्रीलंका में खेली जा रही ट्राई सीरीज के पहले मैच में फ्लॉप होने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने अपने ही अंदाज में धमाकेदार वापसी की है. उन्होंने अफगानिस्तान ए के खिलाफ इंडिया ए की तरफ से खेलते हुए तूफानी पारी खेली. प्रभसिमरन सिंह के साथ पारी की शुरुआत करने उतरे इस बैटर ने गेंदबाजों को जमकर बाउंड्री पार पहुंचाया. भले ही वो फिफ्टी बनाने से चूक गए लेकिन ऐसी पारी खेली जिसने फैंस का दिल खुश कर दिया. वैभव बहुत शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे लेकिन विकेट के पीछे हलवा कैच देकर वो अपना विकेट गंवा बैठे.
वैभव सूर्यवंशी ने अफगानिस्तान ए के खिलाफ ट्राई सीरीज के अपने पहले मैच में 22 बॉल पर तूफानी 44 रन की पारी खेली. उनको इस सीरीज के दौरान इस टीम के गेंदबाजों का सामना करने का एक और मौका मिलेगी. इंडिया ए की तरफ से खेलते हुए श्रीलंका ए के खिलाफ वैभव 14 रन बनाकर आउट हुए थे. उन्होंने गुरुवार को खेले गए मुकाबले में अच्छी शुरुआत की और फिफ्टी बनाने से महज 6 रन दूर रह गए.
FIRST BALL. FOUR. ROUTINE.
Vaibhav Sooryavanshi wasting no time once again.
वैभव की छोटी लेकिन दमदार पारी
अफगानिस्तान ए के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने छोटी लेकिन बेहद दमदार पारी खेली. उन्होंंने अपने ही अंदाज में बल्लेबाजी की. 22 बॉल का सामना किया और इस पारी के दौरान 9 शानदार चौके लगाए. टी20 में छक्कों की बरसात करने वाले 15 साल के इस बैटर ने कोई सिक्स नहीं मारा. आउट होने से पहले उन्होंने प्रभसिमरन के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 74 रन जोड़े. टीम को तेज शुरुआत दिलाकर बड़े स्कोर की नींव रखी.
वैभव सूर्यवंशी से हुई बड़ी गलती
अगर वैभव सूर्यवंशी ने अपना खेल सामने की तरफ जारी रखा होता तो एक बड़ी पारी खेल पाते. उन्होंने एक ऐसा बॉल पर शॉट लगाने की कोशिश की जो शायद वाइड हो जाती. अगर ऐसा ना होता फिर भी वो विकेट लेने वाली बॉल तो बिल्कुल नहीं थी. उन्होंने हलवा कैच विकेट के पीछे मोहम्मद इशाक को दे दिया.
About the Author
विप्लव कुमार 2022 से न्यूज18 के साथ काम कर रहे हैं. रीडर्स के लिए दिन की शुरुआत अच्छी हो इसकी खास जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है. सुबह की शिफ्ट में आकर पिछले दिन हुई रोचक घटना से लेकर पूरे दिन होने वाली गतिविध…
और पढ़ेंLocation :
New Delhi,Delhi










