Last Updated:August 27, 2026, 08:26 IST
बरेली की पहचान और यहां की मिठास दोनों का जिक्र हो तो बरेली की बर्फी का नाम जरूर आता है. रक्षाबंधन के मौके पर भाई अपनी बहनों के लिए और बहनें अपने भाइयों के लिए मिठाई और गिफ्ट खरीदने बाजार पहुंच रही हैं. ऐसे में बरेली की बर्फी की मांग भी बढ़ गई है. सिविल लाइंस स्थित कीप्स स्वीट्स में इस बार रक्षाबंधन को लेकर बरेली की बर्फी के साथ कई तरह की स्पेशल मिठाइयां और गिफ्ट हैम्पर्स तैयार किए गए हैं.
बरेली: रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक है और मिठाइयों की दुकानों पर तैयारियां जोर पकड़ चुकी हैं. लेकिन जब बात बरेली की हो, तो मिठाइयों में सबसे खास नाम आता है. बरेली की बर्फी का अपने खास स्वाद और पहचान के लिए मशहूर यह बर्फी एक बार फिर रक्षाबंधन के मौके पर लोगों की पसंद बनी हुई है. बरेली से निकलकर अब इसकी मिठास देश के अलग-अलग शहरों तक पहुंच रही है. खास बात यह है. कि इसे सेलिब्रिटी से लेकर आम ग्राहक तक पसंद करते हैं.
बरेली की बर्फी शहर के स्वाद की पहचान
बरेली की पहचान और यहां की मिठास दोनों का जिक्र हो तो बरेली की बर्फी का नाम जरूर आता है. रक्षाबंधन के मौके पर भाई अपनी बहनों के लिए और बहनें अपने भाइयों के लिए मिठाई और गिफ्ट खरीदने बाजार पहुंच रही हैं. ऐसे में बरेली की बर्फी की मांग भी बढ़ गई है. सिविल लाइंस स्थित कीप्स स्वीट्स में इस बार रक्षाबंधन को लेकर बरेली की बर्फी के साथ कई तरह की स्पेशल मिठाइयां और गिफ्ट हैम्पर्स तैयार किए गए हैं. दुकान संचालक का कहना है कि बरेली की बर्फी का स्वाद और इसकी खास पहचान इसे दूसरी बर्फियों से अलग बनाती है.
दोबारा जरूर लेने आते हैं लोग
बरेली की बर्फी हमारी खास पहचान है. इसका स्वाद ऐसा है.कि लोग इसे एक बार खाने के बाद दोबारा जरूर मांगते हैं. रक्षाबंधन पर इसे गिफ्ट के तौर पर भी खूब पसंद किया जा रहा है. कीप्स स्वीट के मालिक लोकल 18 को बाताते है की बरेली की बर्फी की लोकप्रियता सिर्फ स्थानीय बाजार तक सीमित नहीं है. इसे देश के दूसरे हिस्सों में रहने वाले लोग भी ऑनलाइन और कूरियर के जरिए मंगा सकते हैं. बरेली की बर्फी के साथ इस बार घेवर की कई वैरायटी, फेनी, काजू बर्फी, सोन पापड़ी, बेसन लड्डू और शुगर-फ्री मिठाइयां भी उपलब्ध हैं.रक्षाबंधन के लिए 250 रुपये से लेकर 5 हजार रुपये तक के गिफ्ट हैम्पर्स तैयार किए गए हैं.
अभिनेताओं में भी है क्रेज
बरेली की बर्फी की चर्चा सेलिब्रिटी पसंद को लेकर भी होती रही है. दुकान संचालक के अनुसार, अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को भी बरेली की बर्फी पसंद है. जबकि अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह के यहां आने और बर्फी पसंद करने का भी दावा किया जाता है.इससे इस मिठाई को लेकर लोगों की दिलचस्पी और बढ़ती है. इसके अलावा दुकान का काजू दालमोठ भी ग्राहकों के बीच खास पहचान रखता है. करीब 1972 से सिविल लाइंस में मौजूद इस प्रतिष्ठान में रक्षाबंधन के लिए खास गिफ्टिंग विकल्प तैयार किए गए हैं.
About the Author
Rajnish Kumar Yadav is a digital journalist and content publisher with over seven years of experience in print and digital media. He is currently working with News18 Digital (Local18) as a Content Publisher, wh…
और पढ़ेंLocation :
Bareilly,Uttar Pradesh
First Published :
August 27, 2026, 08:26 IST










