आदिरा की तस्वीरें लेने लगे पैप्स तो रानी मुखर्जी बन गई ‘मर्दानी’, खुद चेक किए कैमरे, VIDEO

Last Updated:July 18, 2026, 11:09 IST

Rani Mukerji became Protective Mom: रानी मुखर्जी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनका ‘मर्दानी’ वाला अंदाज देखने को मिला. एयरपोर्ट पर पैपराजी को मुस्कुराकर पोज देने के बाद अचानक कुछ ऐसा हुआ कि एक्ट्रेस खुद फोटोग्राफर्स के कैमरे तक पहुंच गईं. इस दौरान उन्होंने एक बात की तसल्ली किए बिना वहां से जाना सही नहीं समझा. रानी का यह अंदाज अब इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है और फैंस भी उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

रानी मुखर्जी का ये वीडियो वायरल हो रहा है. फोटो साभार- वीडियो ग्रैब

नई दिल्ली. बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रानी मुखर्जी को हाल ही में उनकी बेटी आदिरा चोपड़ा के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. हर बार की तरह इस बार भी रानी ने बेहद ग्रेसफुल अंदाज में पैपराजी को पोज दिए और मुस्कुराते हुए उन्हें ग्रीट किया. लेकिन कुछ ही पलों में एयरपोर्ट का माहौल तब बदल गया जब रानी मुखर्जी एक ‘प्रोटेक्टिव मॉम’ के रूप में नजर आईं.

रानी मुखर्जी अपने बेटी आदिरा की प्राइवेसी को लेकर काफी सतर्क रहती हैं. हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर वह अपनी बेटी के साथ पहुंची. पैप्स को देख वह रुकीं और पोज दिए, लेकिन जैसी ही उनकी नजर दूसरी तरह गईं. वह ‘मर्दानी’ अवतार में आ गईं.

खुद चेक किए कैमरे

दरअसल, अपनी गाड़ी की तरफ बढ़ते हुए रानी मुखर्जी को इस बात का एहसास हुआ कि एक फोटोग्राफर ने कार के अंदर का एंगल लेते हुए एक तस्वीर खींचने की कोशिश की है. कार में उनकी बेटी आदिरा पहले से बैठी हुई थीं, इसलिए रानी तुरंत सतर्क हो गईं. उन्होंने पैपराजी को उस एंगल से तस्वीरें न खींचने की सख्त हिदायत दी. इतना ही नहीं, अपनी बेटी की प्राइवेसी को लेकर बेहद गंभीर रानी मुखर्जी खुद आगे बढ़ीं और फोटोग्राफर का कैमरा खुद चेक किया.

‘बच्ची नहीं आई ना?

कैमरे में आई तस्वीरों को देखते हुए रानी मुखर्जी ने पैप्स से बेहद साफ शब्दों में पूछा, ‘बच्ची नहीं आई ना? जब फोटोग्राफर ने उन्हें भरोसा दिलाया कि बच्ची की तस्वीर नहीं आई है और केवल उन्हीं की फोटो खींची गई है, तब जाकर रानी ने राहत की सांस ली. इसके बाद वे अपनी कार में बैठीं और एयरपोर्ट से रवाना हो गईं.

View this post on Instagram


आपको बता दें कि रानी मुखर्जी और उनके फिल्ममेकर पति आदित्य चोपड़ा अपनी बेटी आदिरा को लेकर शुरू से ही लाइमलाइट से दूर रखते हैं. 21 अप्रैल 2014 को शादी के बंधन में बंधने के बाद, कपल ने 9 दिसंबर 2015 को अपनी बेटी आदिरा का स्वागत किया था. जन्म के बाद से ही दोनों ने आदिरा के चेहरे को मीडिया और सोशल मीडिया से पूरी तरह दूर रखा है.

बेटी को लेकर इतनी प्राइवेसी क्यों?

आपको बता दें कि रानी मुखर्जी ने पहले भी कई इंटरव्यूज में पैपराजी का शुक्रिया अदा किया है कि वे उनकी इस प्राइवेसी का सम्मान करते हैं. उनका मानना है कि वे आदिरा को एक बेहद सामान्य बचपन देना चाहते हैं, ताकि उसे स्कूल या बाहर किसी भी तरह का ‘एक्स्ट्रा वीआईपी अटेंशन’ न मिले. सोशल मीडिया पर रानी के इस प्रोटेक्टिव अंदाज का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग एक मां के तौर पर उनकी इस जिम्मेदारी की काफी सराहना कर रहे हैं.

About the Author

Shikha Pandey

15 साल पहले पत्रकारिता से शुरू हुआ शिखा पाण्डेय का सफर आज भी उसी जुनून के साथ जारी है. दिसंबर 2019 में न्यूज18 हिंदी से जुड़ने के बाद वह चीफ सब एडिटर के रूप मे…

और पढ़ेंLocation :

Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति