Last Updated:July 18, 2026, 11:32 IST
स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘ऐल्फा’ की रिलीज के बाद अनिल कपूर ने सिनेमा में महिला सशक्तिकरण को लेकर अपनी बात रखी है. एक्टर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए बताया कि उन्होंने अपने पूरे करियर में हमेशा ऐसी कहानियों का समर्थन किया है, जहां महिला किरदार मजबूत और कहानी के केंद्र में रहे हैं. इसके साथ ही अनिल कपूर ने अपनी पत्नी और बेटियों को अपनी असली प्रेरणा बताया है.
ख़बरें फटाफट
अनिल कपूर ने ‘ऐल्फा’ में निभाया खास किरदार.
नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. हाल ही में वह स्पाई थ्रिलर मूवी ‘ऐल्फा’ में दिखे, जिसमें उन्होंने आलिया भट्ट और शरवरी के साथ स्क्रीन शेयर किया. अब अनिल कपूर ने खुलकर कहा है कि उन्होंने अपने लंबे फिल्मी सफर में हमेशा उन कहानियों को तवज्जो दी है, जहां महिला किरदार मजबूत और लीड भूमिका में रहे हैं. उनका मानना है कि आज के दौर के सिनेमा में महिलाओं की दमदार आवाज और उनकी सशक्त कहानियों को पर्दे पर और अधिक स्पेस मिलना चाहिए.
अनिल कपूर ने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘ऐल्फा’ की शूटिंग की तस्वीरों की झलक दिखाई है. उन्होंने लिखा कि उनका यह विश्वास सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके निजी जीवन की मजबूत महिलाओं ने भी उनकी इस सोच को और मजबूत बनाया है.
View this post on Instagram
महिला किरदारों को किया सपोर्ट
उन्होंने लिखा, ‘मैं हमेशा से मानता आया हूं कि हमें ऐसी फिल्मों की जरूरत है, जिनमें मजबूत महिला मुख्य किरदार और उनकी आवाज हो. चाहे सालों पहले ‘जुदाई’ और ‘लम्हे’ जैसी फिल्मों में अभिनय करना हो या ‘खूबसूरत’, ‘वीरे दी वेडिंग’ और ‘क्रू’ जैसी फिल्मों का निर्माण करना, मैंने हमेशा ऐसी महिला किरदारों का समर्थन किया है जो कहानी की धुरी हों.’
बेटियों और पत्नी को बताया इंस्पिरेशन
उन्होंने अपनी बेटियों सोनम कपूर और रिया कपूर के साथ-साथ अपनी पत्नी को भी अपनी इस सोच की प्रेरणा बताया. उन्होंने कहा, ‘शायद इसकी वजह यह है कि मैं दो बेहद मजबूत बेटियों का पिता और एक बेहद सशक्त महिला का पति हूं. या फिर इसलिए कि महिलाओं की ऊर्जा दुनिया को बदल रही है और यह जीवन की सच्चाई है.’ अनिल कपूर ने कहा कि उन्हें आदित्य चोपड़ा, शिव, बॉबी, आलिया, शरवरी और पूरी वाईआरएफ टीम के साथ काम करके खुशी हुई, क्योंकि वे भी महिलाओं को केंद्र में रखकर कहानियां बनाने में विश्वास रखते हैं. ऐसी सोच ही ‘ऐल्फा’ जैसी फिल्मों को संभव बनाती है.
स्पाई थ्रिलर ‘ऐल्फा’ में नजर आए अनिल कपूर
बता दें कि ‘ऐल्फा’ वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की सातवीं फिल्म है. इसमें आलिया भट्ट, शरवरी, अनिल कपूर, और बॉबी देओल मुख्य किरदारों में हैं. फिल्म की कहानी एक बेहद ट्रेंड लेडी किलर की है, जिसे एक बागी कमांडर ने दुनिया से अलग रखकर सुपर-सोल्जर बनाया है. जब उसे अपने परिवार और बचपन से जुड़ा चौंकाने वाला सच पता चलता है, तो वह अपनी सालों से बिछड़ी बहन के साथ मिलकर अपना बदला लेने के मिशन पर चल पड़ती है.
About the Author
Kamta PrasadSenior Sub Editor
कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …
और पढ़ें
Source











