समीरा रेड्डी के बाद दीया मिर्जा ने बताया बॉलीवुड का काला सच

Last Updated:July 18, 2026, 12:10 IST

Dia Mirza- समीरा रेड्डी 14 साल बाद बॉलीवुड में कमबैक कर रही हैं. वो संजय दत्त के साथ ‘आखिरी सवाल’ में दिखने वाली हैं. समीरा रेड्डी के बाद अब दीया मिर्जा ने इंडस्ट्री का काला सच उजागर किया है. वो कहती हैं कि इंडस्ट्री में उन्हें लिप्स सर्जरी कराने के बारे में सुझाव दिया गया था.

नई दिल्ली. दीया मिर्जा ने हाल ही में इंडस्ट्री के काले सच को उजागर किया है. उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में हमेशा से एक्ट्रेसेस को उनके लुक को लेकर जज किया जाता है. आज भी ये इंडस्ट्री पुरुष चलाते हैं जिसकी वजह से महिलाओं को कॉस्मेटिक सर्जरी करानी पड़ती है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम diamirzaofficial)

अपने करियर के बारे में बात करते हुए दीया मिर्जा कहती हैं कि इंडस्ट्री में हमेशा उनके लुक्स को लेकर कमेंट्स किए जाते थे. लोग उनसे कहते थे कि उन्हें अपने लिप्स की सर्जरी करानी चाहिए. वहीं कुछ लोग उन्हें ब्रेस्ट एंहैंस करने का सुझाव देते थे. (फोटो साभार इंस्टाग्राम diamirzaofficial)

‘शी द पीपल’ के साथ बात करते हुए दीया मिर्जा ने इंडस्ट्री के ब्यूटी स्टैंडर्ड पर भी सवाल खड़े किए. वो कहती हैं कि फिल्मों में कदम रखते ही महिलाओं को ये महसूस कराया जाता है कि वो काफी नहीं हैं. उनके फीचर्स काफी नहीं हैं. अगर उन्हें फिल्मों में कुछ करना है तो उन्हें अपने लुक्स में बदलाव करना होगा. (फोटो साभार इंस्टाग्राम diamirzaofficial)

Add News18 as
Preferred Source on Google

वो कहती हैं कि आजकल महिलाओं में कॉस्मेटिक सर्जरी का ट्रेंड बढ़ते जा रहा है और इसके पीछे पुरुष हैं. वो बताती हैं, ‘यह डरावना है, क्योंकि मुझे लगता है कि आज पहले से कहीं ज़्यादा महिलाएं कॉस्मेटिक सर्जरी कराने में दिलचस्पी ले रही हैं. सबसे दिलचस्प बात यह है कि इस इंडस्ट्री को आगे बढ़ाने वाले पुरुष हैं. वे पूरी इंडस्ट्री को डर के आधार पर चलाते हैं’. (फोटो साभार इंस्टाग्राम diamirzaofficial)

दीया मिर्जा आगे बताती हैं, ‘अगर कोई महिला अपने प्राकृतिक नैन-नक्श को स्वीकार करने के बजाय उन्हें कॉस्मेटिक सर्जरी के जरिए बदलना या बेहतर बनाना चाहती है, तो इसकी वजह कहीं न कहीं को पुरुष होता है. किसी ने उसे कभी न कभी इस बात का एहसास कराया होता है कि वो पर्याप्त नहीं है. उसे सुंदर दिखने के लिए खुदको बदलना होगा.’ (फोटो साभार इंस्टाग्राम diamirzaofficial)

अपने पर्सनल एक्सपीरियंस के बारे में बात करते हुए दीया मिर्जा कहती हैं कि उनसे भी कॉस्मेटिक सर्जरी कराने के लिए कहा गया था. वो बताती हैं, ‘बिल्कुल मैंने भी इसका सामना किया है. मुझे कई बार यह भी बताया गया कि मुझे खुद में क्या बदलाव करने चाहिए और अपनी खूबसूरती बढ़ाने के लिए क्या-क्या करवाना चाहिए. सबसे खास बात यह है कि ऐसी सलाह मुझे हमेशा पुरुषों से ही मिली है’. (फोटो साभार इंस्टाग्राम diamirzaofficial)

दीया मिर्जा कहती हैं कि उन्हें कभी किसी महिला से ऐसी सलाह नहीं मिली है. वो बताती हैं, ‘ कभी किसी महिला ने नहीं कहा कि अपने होंठों में फिलर लगवाओ, तुम्हारे होंठ बहुत पतले हैं.’ या ‘अपने ब्रेस्ट्स को बड़ा करवाओ, वे बहुत छोटे हैं.’ ऐसी बातें हमेशा किसी पुरुष ने ही कही हैं. यह सच है’. (फोटो साभार इंस्टाग्राम diamirzaofficial)

दीया मिर्जा कहती हैं कि 20 साल की उम्र में 2 ब्यूटी पेजेंट जीतने के बावजूद जब उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा तो उन्हें ये सबकुछ सुनने को मिला. हर दूसरा आदमी उन्हें और खूबसूरत बनने की सलाह दे जाता था. (फोटो साभार इंस्टाग्राम diamirzaofficial)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति