चोटिल होकर जापान के कप्तान FIFA वर्ल्ड कप से बाहर, संन्यास लेने पर मजबूर

Last Updated:June 12, 2026, 06:52 IST

फीफा वर्ल्ड कप 2026 को जापान की टीम कभी याद नहीं रखना चाहेगी. कप्तान को टूर्नामेंट शुरू होने से पहले चोटिल होकर टूर्नामेंट से हटना पड़ा और इसी के साथ करियर का अंत भी गया. 33 साल की उम्र में मिडफील्डर वातारू एंडो ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास की घोषणा कर दी.

चोटिल होकर जापान के कप्तान वातारू एंडो FIFA वर्ल्ड कप से बाहर, संन्यास लेने पर मजबूर

नई दिल्ली. फीफा वर्ल्ड कप में खेलना और टीम की कप्तानी करने का सपना हर एक खिलाड़ी का होता है.  जापान के कप्तान और लिवरपूल के मिडफील्डर वातारू एंडो के लिए इस बार का टूर्नामेंट सबसे बड़ा दर्द लेकर आया. चोट की वजह से वो ना सिर्फ फीफा वर्ल्ड कप 2026 के शुरु होने से पहले बाहर हो गए बल्कि रिटायर भी होना पड़ गया. समुराई ब्लू के अभियान शुरू होने से कुछ दिन पहले ही एंडो के इंटरनेशनल करियर का दिल तोड़ने वाला अंत हो गया. 33 साल के इस खिलाड़ी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास की घोषणा कर दी है. इसी के साथ जापान के साथ उनका दस साल लंबा सफर खत्म हो गया है.

जापान की टूर्नामेंट की तैयारियों को बड़ा झटका लगा है. 15 जून को ग्रुप एफ में नीदरलैंड्स के खिलाफ उनके पहले मैच से पहले ही यह खबर आई है. सोशल मीडिया पर जारी एक बयान में एंडो ने पुष्टि की कि वह अब वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा नहीं होंगे और पूरी तरह से अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से दूर हो रहे हैं. अपने फैसले की घोषणा करते हुए एंडो ने लिखा कि उन्होंने चोट से उबरने के लिए हर संभव कोशिश की. टूर्नामेंट में वापसी के लिए किए गए प्रयासों पर उन्हें कोई पछतावा नहीं है.


“जैसा कि घोषित किया गया है, मैं वर्ल्ड कप टीम से हट रहा हूं. अपनी चोट के बाद से मैंने अब तक जो कुछ भी कर सकता था, वह सब किया, इसलिए मुझे कोई पछतावा नहीं है. बेशक, इस वर्ल्ड कप में हिस्सा न ले पाने का अफसोस है, लेकिन उससे ज्यादा मुझे इस बात पर गर्व है कि कतर वर्ल्ड कप के बाद से हम सबने मिलकर कितनी तरक्की की है.”

लिवरपूल के मिडफील्डर ने मौजूदा जापानी खिलाड़ियों की तारीफ की और विश्वास जताया कि वे नॉर्थ अमेरिका में कुछ खास कर सकते हैं. “मौजूदा टीम वाकई शानदार है. मुझे विश्वास है कि वे किसी भी मुश्किल को पार कर लेंगे. हमें वो नजारे दिखाएंगे, जो हमने पहले कभी नहीं देखे. इस अभियान के साथ मैं राष्ट्रीय टीम से संन्यास ले रहा हूं. अब मैं एक फैन के तौर पर जापान टीम का समर्थन करूंगा. वह दिन जरूर आएगा जब जापान की टीम वर्ल्ड कप जीतेगी.”

About the Author

Viplove Kumar

विप्लव कुमार 2022 से न्यूज18 के साथ काम कर रहे हैं. रीडर्स के लिए दिन की शुरुआत अच्छी हो इसकी खास जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है. सुबह की शिफ्ट में आकर पिछले दिन हुई रोचक घटना से लेकर पूरे दिन होने वाली गतिविध…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति