अखिलेश यादव के जन्मदिन पर ओपी राजभर का नसीहत वाला गिफ्ट, बोले- आप ठहरे बड़े घर के बेटे

Last Updated:July 01, 2026, 10:07 IST

Om Prakash Rajbhar gift Akhilesh Yadav birthday: अखिलेश यादव के जन्मदिन पर ओम प्रकाश राजभर ने उन्हें शुभकामनाएं देने के साथ एक्स पर एक लंबा खुला संदेश लिखा. ओपी राजभर ने अपने संदेश की शुरुआत जन्मदिन की शुभकामनाओं से करते हुए लिखा कि बहुत सोचा कि आपको उपहार में क्या दूं…आप ठहरे बड़े घर के बेटे, पिताजी पूर्व सीएम और रक्षामंत्री रहे आप खुद पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके हैं. आलिशान बंगलों में जीवन गुजरा है. हम भला क्या दे सकते हैं आपको. मगर उम्र और अनुभव में बड़ा होने के नाते एक बेशकीमती सलाह हम आपको दे सकते हैं. इस सलाह को ही जन्मदिन पर मेरी तरफ से उपहार मानिएगा.

अखिलेश यादव के जन्मदिन पर ओपी राजभर का नसीहत वाला तोहफा

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने उन्हें शुभकामनाएं देने के साथ एक लंबा खुला संदेश भी लिखा. इस संदेश में ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को जन्मदिन का उपहार बताते हुए राजनीति और जनसंपर्क को लेकर कई सलाह दी. उनका यह पोस्ट अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है.

ओपी राजभर ने अपने संदेश की शुरुआत जन्मदिन की शुभकामनाओं से करते हुए लिखा कि बहुत सोचा कि आपको उपहार में क्या दूं…आप ठहरे बड़े घर के बेटे, पिताजी पूर्व सीएम और रक्षामंत्री रहे आप खुद पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके हैं. आलिशान बंगलों में जीवन गुजरा है. हम भला क्या दे सकते हैं आपको. मगर उम्र और अनुभव में बड़ा होने के नाते एक बेशकीमती सलाह हम आपको दे सकते हैं. इस सलाह को ही जन्मदिन पर मेरी तरफ से उपहार मानिएगा.

सलाह यही है कि आप अपनी आलसी और आरामतलबी वाली जिंदगी से जितना जल्दी हो सके बाहर निकलिए… एसी और पीसी वाली राजनीति का जितना जल्दी हो सके त्याग करेंगे उतना आपके लिए अच्छा रहेगा. आलस से बाहर निकलकर गांव-देहात की पगडंडियां भी नापिए. गैर-यादव पिछड़ों, गरीबों, दलितों, वंचितों और समाज के हर वर्ग के बीच जाकर, उनके सुख-दुख में शामिल होइए. नये उत्तर प्रदेश को देखिए और समझने का प्रयास कीजिए.

बस खाली एसी में बैठकर एक्स पर खेत-किसान, मेड़-पगडंडी वाला वीडियो मत देखते रहिए… खेत में जाकर खुद किसानी समझिए. हां… ये हो सकता है कि शुरु-शुरु में मेड़-पगडंडी पर चलते-चलते आपका पैर मुचुक जाए, कांटा धंस जाए. ऊपर से घाम भी लगेगा और पसीना से तर भी हो जाएंगे. लेकिन लगातार कोशिश करते रहेंगे तो एक न एक दिन गांव की राजनीति से प्रदेश की राजनीति का असली रास्ता भी समझ में आ ही जाएगा.

ओपी राजभर ने आगे लिखा अखिलेश बाबू जमीन से जुड़ने का कोई शॉर्टकट नहीं होता. उसके लिए मेड़ पर गोड़ रगड़ना ही पड़ता है. हम ही से सीख लीजिए 48 डिग्री में भी गांव-गांव घूमता हूं. बस इतना ही कहना था. आपके लिए यही उचित उपहार है हमारी तरफ से. ईश्वर आपको सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा दें. एक बार फिर जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं.

About the Author

Manish Rai

काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखते है. बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत हैदराबाद से हुई. अभी लोकल18 यूपी के कॉर्डिनेटर की…

और पढ़ेंLocation :

Lucknow,Uttar Pradesh

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति