Last Updated:July 18, 2026, 15:42 IST
Hrithik Roshan And Preity Zinta Movies On OTT: ऋतिक रोशन ने अपने करियर में कई एक्ट्रेसेस के साथ सुपरहिट फिल्में दीं, लेकिन एक ऐसी एक्ट्रेस भी रहीं, जिनके साथ उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री हर बार अलग रंग में नजर आई. दिलचस्प बात यह है कि दोनों ने साथ में सिर्फ तीन फिल्मों में काम किया, लेकिन तीनों का बॉक्स ऑफिस सफर बिल्कुल जुदा रहा. इन फिल्मों की कहानियां, गाने और किरदार आज भी दर्शकों के दिलों में बसे हुए हैं.
नई दिल्ली. बॉलीवुड के ‘ग्रीक गॉड’ ऋतिक रोशन और ‘डिंपल गर्ल’ प्रीति जिंटा की जोड़ी ने हिंदी सिनेमा को कई यादगार फिल्में दी हैं. चाहे साइंस-फिक्शन हो, वॉर ड्रामा हो या एक्शन थ्रिलर, दोनों की केमिस्ट्री ने हर बार दर्शकों का दिल जीता है. अगर आपने थिएटर में इन फिल्मों को मिस किया है तो अब आप ओटीटी (OTT) प्लेटफॉर्म पर इनका मजा ले सकते हैं. आइए जानते हैं ऋतिक रोशन और प्रीति जिंटा की 3 सुपरहिट फिल्मों के बारे में .
फिल्म- मिशन कश्मीर
ओटीटी प्लेटफॉर्म- प्राइम वीडियो
विधु विनोद चोपड़ा द्वारा निर्देशित यह फिल्म कश्मीर में आतंकवाद की पृष्ठभूमि और मानवीय रिश्तों के जटिल ताने-बाने पर आधारित है. फिल्म में अल्ताफ (ऋतिक रोशन) के माता-पिता एक पुलिस एनकाउंटर में मारे जाते हैं, और बाद में वही पुलिस अफसर (संजय दत्त) अनजाने में अल्ताफ को गोद ले लेता है. सच सामने आने पर अल्ताफ नफरत की राह पर निकल पड़ता है, जहां उसकी बचपन की दोस्त सूफी (प्रीति जिंटा) उसके जीवन में एकमात्र पॉजिटिव उम्मीद बनकर उभरती है.
‘मिशन कश्मीर’ का संगीत शंकर-एहसान-लॉय और समीर सेन ने दिया था. इसका गाना ‘बुमरो’ कश्मीर की लोक संस्कृति को समेटे हुए एक कल्ट डांस नंबर बन गया, जबकि ‘चुपके से सुन’ आज भी बेहतरीन रोमांटिक गानों में गिना जाता है. फिल्म का बजट लगभग 20 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनिया भर में 43.30 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया. घरेलू बाजार में कड़ी टक्कर के बीच इसने सम्मानजनक कमाई की और इसे बॉक्स ऑफिस पर ‘कमर्शियल सक्सेस’ का टैग मिला.
Add News18 as
Preferred Source on Google
फिल्म- कोई… मिल गया
ओटीटी प्लेटफॉर्म- प्राइम वीडियो
राकेश रोशन के निर्देशन में बनी यह फिल्म भारतीय सिनेमा के इतिहास में मील का पत्थर है, जिसने देश को पहला सफल साइंस-फिक्शन और एलियन (‘जादू’) दिया. कहानी रोहित मेहरा (ऋतिक रोशन) की है, जो मानसिक रूप से एक बच्चा है. निशा (प्रीति जिंटा) उसकी जिंदगी में आकर उसकी सबसे पक्की दोस्त बनती है. जब रोहित के पिता का पुराना कंप्यूटर अंतरिक्ष में सिग्नल भेजता है तो एक एलियन धरती पर छूट जाता है, जो रोहित को अद्भुत सुपर-पावर्स दे देता है. ऋतिक के अभिनय और प्रीति के सपोर्टिव किरदार ने इस फिल्म को अमर बना दिया.
‘कोई… मिल गया’ के गाने ‘इधर चला मैं उधर चला’, ‘जादू जादू’ और टाइटल ट्रैक आज भी हर पीढ़ी के जुबान पर राज करते हैं. महज 25 करोड़ रुपये के बजट में तैयार हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचते हुए 82.33 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया और यह एक शानदार ब्लॉकबस्टर साबित हुई. यह साल 2003 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल रही. फिल्म ने कई फिल्मफेयर अवॉर्ड भी जीते और आगे चलकर ‘कृष’ फ्रेंचाइजी की नींव रखी.
फिल्म- लक्ष्य
ओटीटी प्लेटफॉर्म- प्राइम वीडियो
फरहान अख्तर द्वारा निर्देशित यह फिल्म भारतीय युवाओं के लिए एक मार्गदर्शक की तरह है. फिल्म की कहानी करण शेरगिल (ऋतिक रोशन) की है, जो पूरी तरह से दिशाहीन और आलसी है. उसकी दोस्त और एक महत्वाकांक्षी पत्रकार रोमिला दत्ता (प्रीति जिंटा) जब उसकी गैर-जिम्मेदारी के कारण उससे दूर हो जाती है, तो करण की जिंदगी बदल जाती है. वह भारतीय सेना में शामिल होता है और 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान न सिर्फ देश के लिए बल्कि अपनी जिंदगी का ‘लक्ष्य’ हासिल करता है.
फिल्म में शंकर-एहसान-लॉय का संगीत कमाल का था. ऋतिक रोशन का आइकॉनिक डांस ट्रैक ‘मैं ऐसा क्यों हूं’ आज भी डांस लवर्स के लिए एक कल्ट है, वहीं टाइटल ट्रैक ‘लक्ष्य’ युवाओं में जोश भर देता है. ये करीब 30 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट के साथ बनी इस फिल्म ने उस दौर में बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की और दुनिया भर में 41.68 करोड़ रुपये बटोरे.तब इसे बॉक्स ऑफिस पर ‘फ्लॉप या औसत’ माना गया, लेकिन समय बीतने के साथ इसे भारतीय सिनेमा की सबसे बेहतरीन आर्मी फिल्मों में गिना गया और आज यह एक ‘मास्टरपीस’ का दर्जा रखती है
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Source










