बांग्लादेशी कप्तान के सिर पर लगी तेज बाउंसर, अस्पताल में भर्ती

होमखेलक्रिकेट

बांग्लादेशी कप्तान के सिर पर लगी तेज बाउंसर, अस्पताल में भर्ती

Last Updated:June 12, 2026, 09:49 IST

बांग्लादेश के कप्तान मेहदी हसन मिराज को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही वनडे सीरीज के दूसरे मैच के दौरान सिर पर तेज रफ्तार बॉल लगी. चोटिल होने के बाद उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है. टीम ने तीन मैचों की सीरीज के लगातार दो मुकाबले जीतकर पहली बार वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को हराया.

बांग्लादेश के कप्तान मेहदी हसन मिराज अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली. बांग्लादेश की टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में लगातार दो जीत दर्ज कर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इतिहास रचा. पहली बार टीम ने वनडे सीरीज में कंगारुओं को धूल चटाया. इस मैच के दौरान जो हुआ उससे जीत का रंग फीका पड़ गया. बांग्लादेश के कप्तान मेहदी हसन मिराज को ढाका में गुरुवार को मैच के दौरान सिर में चोट लगी. इसके बाद उनको काफी देर मेडिकल टीम ने निगरानी में रखने का फैसला लिया था लेकिन फिर अस्पताल ले जाया गया. अब खबर है कि उनको भर्ती करना पड़ा है.

ESPNcricinfo के मुताबिक मेहदी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे मैच के दौरान जो चोट लगी थी वो ठीक है. आगे उनको किसी तरह की कोई परेशानी ना हो इसे ध्यान में रखते हुए एहतियातन अस्पताल में भर्ती कराया गया. जानकारी के मुताबिक अब वो खतरे से बाहर हैं लेकिन शुक्रवार को भी अस्पताल में ही रहेंगे.

ऑलराउंडर मेहदी को बांग्लादेश की पारी के 34वें ओवर में रियली मेरेडिथ की तेज बाउंसर हेलमेट के किनारे पर लगी. गेंद लगते ही मेहदी ने उस जगह को पकड़ लिया और फिर घुटनों के बल नीचे बैठ गए. इसके बाद उनको काफी तकलीफ में देखा गया. चोट लगते ही बांग्लादेश टीम के फिजियो बायजेदुल इस्लाम खान मैदान पर पहुंचे. आईसीसी के नियम के मुताबिक उन्होंने मेहदी का कंकशन टेस्ट किया. टेलीविजन फुटेज में दिखा कि इस दौरान मेहदी को उल्टी भी हुई. ऑस्ट्रेलिया की टीम के डॉक्टर भी मेडिकल टीम के साथ मैदान पर आ गए और स्ट्रेचर भी मंगाया गया.


कुछ मिनटों के बाद मेहदी फिर से खड़े हुए और अपनी पारी जारी रखी. इसके बाद उन्होंने रोमांचक अंदाज में छक्का लगाकर 192 रन के लक्ष्य (डीएलएस के तहत संशोधित) का पीछा पूरा किया. बांग्लादेश को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली बार वनडे सीरीज जिताने में मदद की.

मैच के बाद बांग्लादेश के फिजियो बायजेदुल इस्लाम खान ने कहा, “मेहदी हसन मिराज को आज मैच के दौरान कंकशन हुआ था. मैदान पर जांच के बाद उन्होंने खेलना जारी रखा. बाकी लक्षणों की जांच और सामान्य निगरानी के लिए उन्हें अस्पताल भेजा गया है. वे अगले 24 घंटे वहीं रहेंगे.”

पोस्ट-मैच सेरेमनी में कप्तान मेहदी की अनुपस्थिति में नजमुल हुसैन शंटो ने टीम का प्रतिनिधित्व किया और मेहदी की सेहत की जानकारी दी. शंटो ने कहा, “अभी तो ठीक लग रहे हैं, लेकिन आज रात उन्हें ऑब्जर्व करना होगा. मुझे यही जानकारी मिली है. शायद वे अस्पताल गए हैं.”

About the Author

Viplove Kumar

विप्लव कुमार 2022 से न्यूज18 के साथ काम कर रहे हैं. रीडर्स के लिए दिन की शुरुआत अच्छी हो इसकी खास जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है. सुबह की शिफ्ट में आकर पिछले दिन हुई रोचक घटना से लेकर पूरे दिन होने वाली गतिविध…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति