टीम इंडिया के तेज गेंदबाज की शादी, 24 जून को लेंगे सात फेरे

Last Updated:June 12, 2026, 09:10 IST

टीम इंडिया में मोहम्मद शमी जैसी सटीक लाइन लेकर एंट्री करने वाले आकाशदीप जल्दी ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. 24 जून को वो वाराणसी की अक्षिता के साथ सात फेरे लेंगे. उनकी होने वाली दुल्हनिया डेहरी-ऑन-सोन स्थित मानिकपुर गांव की रहने वाली हैं.

आकाशदीप को अक्षिता ने किया क्लीन बोल्ड, 24 जून को शादी, कहां जाएगी बारात

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज आकाशदीप अपने जीवन में एक नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं. इस महीने के आखिरी हफ्ते में वो शादी के बंधन में बंधेंगे. जानकारी के मुताबिक 24 जून को वो शादी के सात फेरे लेंगे. उनकी होने वाली पत्नी का नाम अक्षिता है. डेहरी-ऑन-सोन स्थित मानिकपुर गांव की रहने वाली हैं. अक्षिता के साथ आकाशदीप अपने होम टाउन में शादी करेंगे.

टीम इंडिया में अपनी गेंदबाजी जलवा दिखा चुके आकाशदीप ने कई बड़े बल्लेबाजों की गिल्लियां बिखेरी हैं. अक्षिता की बॉल पर वो क्लीन बोल्ड हो गए हैं. रोहतास स्थित उनके पैतृक गांव बड्डी में पारंपरिक तरीके से वो शादी की रस्में अदा करेंगे. उनका तिलक 21 जून को होने की खबर है. एक दिन बाद 22 जून को मेहंदी का कार्यक्रम होगा. 23 जून को होगी हल्दी की रस्में अदा की जाएगी. एक दिन बाद वो बारात लेकर अपनी होने वाली पत्नी अक्षिता को दुल्हन बनाकर अपने घर लेने जाएंगे.

24 जून को वाराणसी के एक पांच सितारा होटल में शादी समारोह है. इसमें कई नामचीन हस्तियां भी शामिल होंगे. शादी को लेकर आकाशदीप के गांव में अभी से तैयारी शुरू हो गई है. आकाशदीप अभी गांव में नहीं है. अपनी शादी के निमंत्रण कार्ड बांटने के लिए दोस्तों और रिश्तेदारों से खासकर मिल रहे हैं. अगर हम तैयारियों की बात करें तो सजावट का काम भी धीरे-धीरे शुरू हो गया है. देश के लिए खेलने वाले स्टार की शादी है तो  स्थानीय लोग भी इसे लेकर काफी उत्साहित हैं.

शिवसागर थाना क्षेत्र के बड्डी गांव में आकाशदीप का शादी समारोह आयोजित किया जाएगा. डेहरी के मानिकपुर के रहने वाली अक्षिता राज के पिता का नाम अमित कुमार सिंह. आकाशदीप की दुल्हन बनने जा रही अक्षिता राज एक सामान्य परिवार से आने वाली लड़की है.

About the Author

Viplove Kumar

विप्लव कुमार 2022 से न्यूज18 के साथ काम कर रहे हैं. रीडर्स के लिए दिन की शुरुआत अच्छी हो इसकी खास जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है. सुबह की शिफ्ट में आकर पिछले दिन हुई रोचक घटना से लेकर पूरे दिन होने वाली गतिविध…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति