अहान-अनीत की डेब्यू फिल्म को हुआ 1 साल, मेकर्स ने एनिवर्सरी पर दिखाई सैयारा की unseen pics

Last Updated:July 18, 2026, 15:23 IST

‘सैयारा’ फिल्म की पहली एनिवर्सरी पर यशराज फिल्म्स ने फैंस को एक खूबसूरत विजुअल ट्रीट दी है. अहान पांडे और अनीत पड्डा की डेब्यू फिल्म को 1 साल पूरा होने पर शेयर की सेट की अनसीन फोटोज, मोहित सूरी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की यादें ताजा करने के लिए देखें फोटोज.

अहान पांडे और अनीत पड्डा की डेब्यू फिल्म ‘सैयारा’ को रिलीज हुए पूरा 1 साल हो चुका है. पिछले साल 18 जुलाई 2025 को रिलीज हुई इस प्योर लव स्टोरी ने फैंस का दिल जीत लिया था. अब इस फिल्म की पहली एनिवर्सरी के मौके पर मेकर्स ने दोनों स्टार्स का एक बेहद रोमांटिक और अनसीन वीडियो और फोटो शेयर किया है, जिसने सोशल मीडिया पर आते ही फिर से पुरानी यादें ताजा कर दी हैं.

अहान पांडे और अनीत पड्डा की डेब्यू फिल्म ‘सैयारा’ की रिलीज को आज पूरा एक साल हो गया है. इस खास एनिवर्सरी को सेलिब्रेट करने के लिए यशराज फिल्म्स ने दोनों का एक बेहद रोमांटिक और अनसीन रीयूनियन वीडियो और फोटो शेयर किया है, जो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है.

इस अनसीन फोटोज में अहान और अनीत लंदन के मशहूर वेम्बली स्टेडियम के बाहर एक-दूसरे से मिलते हुए नजर आ रहे हैं. दोनों का यह रीयूनियन इतना फिल्मी और खूबसूरत है कि फैंस इस पर से अपनी नजरें नहीं हटा पा रहे हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

सैयारा में अनीत और अहान की जोड़ी ने फैंस ने एक साथ काफी ज्यादा पसंद किया था. दोनों की ऑनस्क्रीन कमेस्ट्री को देख लोग थिएटर में रोते नजर आए थे. जिसके कई वीडियो और तस्वीरें भी वायरल हुई थी.

मोहित सूरी के डायरेक्शन में बनी और यश राज फिल्म्स के सीईओ अक्षय विधानी द्वारा प्रोड्यूस की गई फिल्म सैयारा भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी प्रेम कहानियों में से एक बन गई है. इस शानदार लव स्टोरी ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाते हुए 580 करोड़ रुपये से ज्यादा की बंपर कमाई की थी. इस मूवी ने अनीत और अहान को रातोंरात स्टार बना दिया था.

इस खास पहली एनिवर्सरी के मौके पर मेकर्स ने दोनों स्टार्स की तस्वीरें और वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा- सैयारा का 1 साल। वेम्बली में वाणी और क्रिश! मुझे लगता है कि यह सितारों में पहले से ही लिखा हुआ था.

इसके साथ ही मेकर्स ने लिखा कि सैयारा को अपने दिलों में जगह देने के लिए आपका बहुत-बहुत शुक्रिया… यह हमारे लिए बहुत मायने रखता है.आगे जानकारी देते हुए उन्होंने लिखा कि उन सभी सैयारा फैंस के लिए जिन्होंने हमारे म्यूजिक, हमारी धुनों और हमारे डायलॉग्स को इतना प्यार दिया, अब आप कुछ खास यादों के साथ एक्सक्लूसिव 2 डिस्क कलेक्टर्स एडिशन एलपी हासिल कर सकते हैं. यह हमारा एक हिस्सा है… आपके लिए… हमेशा के लिए…

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति