हाथ में भागवद गीता, सिर पर मुकुट, गले में माला… अखिलेश यादव का कृष्ण अवतार

Last Updated:July 01, 2026, 11:29 IST

Akhilesh Yadav Birthday: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव का आज जन्मदिन है. उनके जन्मदिन के इस खास मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है.

अखिलेश यादव के समर्थकों ने उनके जन्मदिन को बनाया खास.

लखनऊः समाजवादी पार्टी के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आज जन्मदिन है. प्रदेश भर में उनका जन्मदिन धूम-धाम से मनाया जा रहा है. जगह-जगह समर्थक पूजा-अर्चना कर रहे हैं और केक काट रहे हैं. इसी कड़ी में वाराणसी में सपा समर्थकों ने अलग अंदाज में अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया. जहां पूजा हो रही था, वहां एक पोस्टर रखा हुआ था. पोस्टर में अखिलेश यादव की तस्वीर थी, जिसमें वह कृष्ण भगवान के अवतार में नजर आ रहे हैं. उनके दोनों हाथों में भागवद गीता है. सिर पर मुकुट है और गले में माला है.

सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई दी है. सीएम योगी ने ट्वीट कर लिखा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई. प्रभु श्री राम से आपके लिए आरोग्यता और दीर्घायु की प्रार्थना है. वहीं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी ट्वीट कर अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई दी.

केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट करते हुए लिखा कि सपा प्रमुख, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व मा. सांसद श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और ढेरों शुभकामनाएं! मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम, भगवान श्रीकृष्ण और आदि देव महादेव की कृपा आप पर बरसे और आप सदैव स्वस्थ रहें और दीर्घायु हों. वहीं बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी ट्वीट कर बधाई दी है. मायावती ने ट्वीट कर लिखा, ‘समाजवादी पार्टी के प्रमुख एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा वर्तमान में सपा सांसद श्री अखिलेश यादव जी को आज उनके जन्मदिन पर उन्हें व उनके परिवार वालों को हार्दिक बधाई एवं उनके अच्छे जीवन व लम्बी उम्र की शुभकामनायें.’

About the Author

Prashant RaiChief Sub Editor

Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…

और पढ़ेंLocation :

Lucknow,Uttar Pradesh

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति