अब दुनिया चखेगी कानपुर का स्वाद, यूपी ट्रेड शो में छाएंगे समोसे और लड्डू

Last Updated:July 01, 2026, 10:54 IST

UP International Trade : साल 2023 में योगी सरकार की ओर से शुरू किया गया यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो लगातार बड़ा होता जा रहा है. 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने वाले इस मेगा आयोजन में इस बार प्रदेश के 2500 से अधिक निर्यातक हिस्सा लेंगे. आइए जानते हैं क्या कुछ खास होने वाला है.

कानपुर : इस बार उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (यूपीआईटीएस) कानपुर के लिए कई मायनों में खास होने जा रहा है. पहली बार शहर के मशहूर समोसे और लड्डू अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान बनाएंगे. इसके साथ ही कानपुर के 60 से अधिक निर्यातक और उद्यमी अपने उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे. कारोबारियों को उम्मीद है कि देश और विदेश से आने वाले खरीदारों के जरिए उन्हें नए व्यापारिक अवसर मिलेंगे और बड़े निर्यात ऑर्डर भी हासिल हो सकते हैं.

योगी सरकार की ओर से वर्ष 2023 में शुरू किया गया यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो लगातार बड़ा होता जा रहा है. हर साल 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने वाले इस मेगा आयोजन में इस बार प्रदेश के 2500 से अधिक निर्यातक हिस्सा लेंगे. यह अब तक की सबसे बड़ी भागीदारी होगी. वहीं, करीब 80 देशों के कारोबारी और खरीदार इसमें शामिल होंगे. ऐसे में कानपुर के उद्योगों और स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचने का बड़ा अवसर मिलेगा.

उपायुक्त उद्योग अंजनीश प्रताप सिंह ने बताया कि इस बार कानपुर से 60 से अधिक निर्यातक ट्रेड शो में हिस्सा लेंगे. सबसे खास बात यह है कि पहली बार ‘एक जिला-एक उत्पाद’ (ओडीओपी) के साथ ‘एक जिला-एक व्यंजन’ योजना के उत्पाद भी प्रदर्शित किए जाएंगे. इसके तहत कानपुर के प्रसिद्ध समोसे और लड्डू भी ट्रेड शो में प्रदर्शित होंगे. इनके अलावा लेदर उत्पाद, इंजीनियरिंग सामान, रेडीमेड उत्पाद, हैंडीक्राफ्ट और अन्य कई उत्पाद भी विदेशी खरीदारों के सामने रखे जाएंगे. उन्होंने कहा कि सभी उद्यमियों में इस आयोजन को लेकर काफी उत्साह है.

कानपुर लंबे समय से लेदर और इंजीनियरिंग उद्योग का बड़ा केंद्र रहा है. अब पारंपरिक खानपान भी शहर की नई पहचान बनकर सामने आएगा. 80 देशों के खरीदारों की मौजूदगी में स्थानीय उद्यमियों को अपने उत्पादों को सीधे वैश्विक बाजार तक पहुंचाने का मौका मिलेगा. उद्योग जगत को उम्मीद है कि इस मंच से नए निर्यात ऑर्डर मिलेंगे और छोटे व मध्यम उद्यमों को भी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी जगह बनाने का अवसर मिलेगा.

हर साल बढ़ रहा है ट्रेड शो का दायरा
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का दायरा हर साल बढ़ रहा है. वर्ष 2023 में 1914 निर्यातकों ने भाग लिया था और 60 देशों की भागीदारी रही थी. वर्ष 2024 में यह संख्या बढ़कर 2050 निर्यातक और 70 देश हो गई. वर्ष 2025 में 2250 निर्यातक और 75 देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए. इस बार 2026 में 2500 से अधिक निर्यातक और 80 देशों के खरीदार इस आयोजन का हिस्सा बनेंगे.कानपुर के उद्योग जगत को भरोसा है कि इस बार का ट्रेड शो शहर के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा. अगर विदेशी खरीदारों से अच्छे ऑर्डर मिलते हैं तो इससे स्थानीय उद्योगों को मजबूती मिलेगी, रोजगार बढ़ेगा और कानपुर के लेदर उत्पादों के साथ-साथ समोसे और लड्डू भी वैश्विक पहचान बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम आगे बढ़ाएंगे.

About the Author

काव्‍या मिश्रा

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…

और पढ़ेंLocation :

Kanpur Nagar,Uttar Pradesh

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति