Last Updated:July 19, 2026, 08:49 IST
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने किशोर आजवानी के साथ ‘कहके रहेगा कहनेवाला’ पर अपने करियर के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि वो कमर्शियल सिनेमा से दूर क्यों रहते हैं. एक्टर का मानना है कि 1000-2000 करोड़ रुपये कमाने वाली फिल्में अलग तरह की होती हैं. उन्होंने कमर्शियल सिनेमा की हैं, लेकिन प्ले की तरह ही वो अलग-अलग तरह की फिल्में करना चाहते हैं.
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कमर्शियल सिनेमा के बारे में बात की.
नई दिल्ली. बॉलीवुड के सबसे मंझे हुए कलाकारों में शामिल नवाजुद्दीन सिद्दीकी के संघर्ष की कहानी लोग जानते हैं. नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से पढ़ने के बाद नवाजुद्दीन ने मुंबई में लंबे स्ट्रगल के बाद अपनी पहचान बनाई, लेकिन वो आमतौर पर कमर्शियल सिनेमा में कम और रियलिस्टिक सिनेमा या पैरेलल सिनेमा में ज्यादा दिखते हैं. उन्होंने किशोर आजवानी के शो- ‘कहके रहेगा कहने वाला’ में 1000 करोड़ कमाने वाली फिल्मों के बारे में खुलकर बात की. वो कहते हैं कि हर फिल्म की शैली होती है और कमर्शियल तौर पर ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों का टाइप अलग होता है.
नवाजुद्दीन सिद्दीकी से जब किशोर आजवानी ने पूछा कि जब वो सुनते हैं कि किसी फिल्म ने 1000 करोड़ रुपये कमाए, दूसरी ने 2000 करोड़ रुपये कमाए और किसी ने 4000 करोड़ रुपये कमाए तो उन्हें क्या महसूस होता है. क्या उन्हें नहीं लगता है कि उनकी फिल्मों को भी 1000 करोड़ कमाने चाहिए. इस सवाल का जवाब देते हुए एक्टर कहते हैं कि ऐसी कमाई करने के लिए दूसरी तरह की फिल्में होती हैं.
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने खोले राज
View this post on Instagram
क्या कमर्शियल फिल्मों से दूर रहते हैं नवाजुद्दीन?
जब एक्टर से सवाल किया गया कि क्या वो ऐसी कमर्शियल फिल्में नहीं करना चाहते हैं. वो ऐसी कमर्शियल फिल्मों से दूर क्यों रहना चाहते हैं. इसपर नवाजुद्दीन सिद्दीकी कहते हैं कि उन्होंने कमर्शियल सिनेमा की है. वो ऐसी फिल्में करते हैं लेकिन उन फिल्मों का टाइप अलग होता है. वो कहते हैं कि कमर्शियल सिनेमा वो सिर्फ इसलिए करते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि ऐसी फिल्में उनके अभिनय कौशल को निखारती है.
अलग-अलग तरह की फिल्में करना चाहते हैं एक्टर
वो आगे कहते हैं कि जब वो प्ले भी किया करते थे तो अलग-अलग तरह के प्ले करते थे. अलग तरह के प्ले और थिएटर से उनका अभिनय निखर कर सामने आता था. पैरलल सिनेमा और कमर्शियल सिनेमा भी कुछ ऐसे ही हैं. दोनों का काम अलग तरह का है और दोनों की कमाई भी अलग तरह की होती है.
इसी इंटरव्यू में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि काम के चलते वो अपने परिवार को समय नहीं दे पाए. वो कहते हैं कि शायद कुछ लोग ऐसे होते होंगे जो काम करते हुए सारे किरदार सही से निभा लेते हैं. लेकिन वो असल जिंदगी में अपने किरदार सही से नहीं निभा पाए.
About the Author
Pranjul SinghSub-Editor
From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…
New Delhi,Delhi









