‘द ओडिसी’ की दहाड़ से थर्राया बॉक्स ऑफिस, दूसरे दिन कमाई में जबरदस्त उछाल

Last Updated:July 19, 2026, 10:06 IST

क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ फिल्म ने भारतीय सिनेमाघरों में धूम मचा दी है. बॉक्स ऑफिस पर इस एपिक फैंटेसी ड्रामा फिल्म ने कब्जा कर लिया है और इसे कमाई के मामले में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. रिलीज के दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में तगड़ा उछाल देखने को मिला. क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ फिल्म का क्रेज भारतीय दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है और बॉक्स ऑफिस पर इसने अपनी मजबूत पकड़ बना ली है.

नई दिल्ली. डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द ओडिसी’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. मैट डैमन, टॉम हॉलैंड और ऐनी हैथवे जैसे सितारों से सजी इस फिल्म को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. रिलीज के दूसरे दिन फिल्म की कमाई में एक बड़ा उछाल देखने को मिला है. चलिए आपको बताते हैं कि ‘द ओडिसी’ ने दो दिन में भारत में कितने करोड़ की कमाई कर ली है.

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर वेबसाइट सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, ‘द ओडिसी’ ने अपने दूसरे दिन देशभर के करीब 8,791 शोज में 22 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. यह आंकड़ा इसके पहले दिन की कमाई के मुकाबले एक बड़ी बढ़त को दिखाता है. इस शानदार कमाई के साथ ही फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन अब 39.40 करोड़ हो गया है, जबकि इसका ग्रोस कलेक्शन 47.03 करोड़ तक पहुंच चुका है.

क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ने ओपनिंग डे पर 17.40 करोड़ की कमाई की थी. वहीं दूसरे दिन मिले 22 करोड़ के कलेक्शन के साथ इसमें करीब 26.4 फीसदी की तगड़ी ग्रोथ देखने को मिली है. साफ है कि क्रिस्टोफर नोलन की इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच भारी क्रेज है और पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ के दम पर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बनाने की ओर बढ़ रही है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

कमाई के साथ-साथ सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ के मामले में भी ‘द ओडिसी’ का दबदबा देखने को मिला. दूसरे दिन फिल्म की ओवरऑल थिएटर ऑक्यूपेंसी 54.4 फीसदी दर्ज की गई. भारत में इस फिल्म के इंग्लिश वर्जन का जलवा बरकरार है, जिसने दूसरे दिन के कलेक्शन में अकेले 17.75 करोड़ रुपये बटोरे. वहीं, फिल्म के हिंदी डब वर्जन ने 2.35 करोड़ की कमाई की.

ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर क्रिस्टोफर नोलन की इस फिल्म ने इतिहास रच दिया है. वैराइटी के मुताबिक, फिल्म ने शुक्रवार को नॉर्थ अमेरिका के 3,919 स्क्रीन्स से करीब 51 मिलियन डॉलर की बंपर ओपनिंग ली. यह फिल्म क्रिस्टोफर नोलन के करियर की अब तक की सबसे बड़ी ग्लोबल ओपनिंग बनने की राह पर है.

दुनियाभर के 73 इंटरनेशनल मार्केट्स से 137.3 मिलियन डॉलर बटोरते हुए फिल्म का वर्ल्डवाइड ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन 257.8 मिलियन डॉलर (करीब 2,100 करोड़ से ज्यादा) तक पहुंचने का अनुमान है. इस आंकड़े के साथ नोलन ने अपनी पिछली ब्लॉकबस्टर फिल्मों- ‘द डार्क नाइट राइजेस’ (249 मिलियन डॉलर), ‘द डार्क नाइट’ (198 मिलियन डॉलर) और ऑस्कर विजेता ‘ओपेनहाइमर’ (180 मिलियन डॉलर) के वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स को पीछे छोड़ दिया है.

क्रिस्टोफर नोलन के निर्देशन में बनी ‘द ओडिसी’ एक एपिक फैंटेसी एक्शन फिल्म है, जो होमर की मशहूर ग्रीक महाकाव्य से प्रेरित है. फिल्म में हॉलीवुड के कई दिग्गज सितारे एक साथ नजर आते हैं. मैट डैमन ने योद्धा ओडिसियस का किरदार निभाया है. वहीं, टॉम हॉलैंड उनके बेटे टेलीमैकस और रॉबर्ट पैटिनसन एंटीनोस के रोल में हैं. ऐनी हैथवे ने ओडिसियस की पत्नी का किरदार निभाया है.

‘द ओडिसी’ की कहानी राजा ओडिसियस के इर्द-गिर्द घूमती है, जो ट्रोजन युद्ध के बाद अपने राज्य इथाका लौटने के 10 साल लंबे सफर में खतरनाक राक्षसों, पौराणिक जीवों और असंभव परिस्थितियों से लड़ते हैं. इस एडवेंचर के साथ-साथ फिल्म में ओडिसियस और उनकी पत्नी की खूबसूरत और भावुक लव स्टोरी को भी पिरोया गया है. 7 ऑस्कर अवॉर्ड्स जीतने वाली ‘ओपेनहाइमर’ के बाद यह किस्टोफर नोलन की अगली बड़ी फिल्म है, जो 17 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति