धर्मशाला वनडे में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11, रोहित खेलेंगे या नहीं?

होमखेलक्रिकेट

धर्मशाला वनडे में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11, रोहित खेलेंगे या नहीं?

Last Updated:June 12, 2026, 19:17 IST

India Predicted Playing 11 vs Afghanistan 1st ODI: बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से क्लियरेंस मिलने के बाद रोहित शर्मा का अफगानिस्तान के खिलाफ पहला वनडे खेलना तय माना जा रहा है. फैंस के लिए यह राहत की सांस है, क्योंकि पहले ही टीम विराट कोहली के बिना यह सीरीज खेलने उतरेगी, जो चोटिल हैं. वहीं, धर्मशाला वनडे में एक नया चेहरा भी टीम इंडिया में नजर आ सकता है. देखना होगा प्रिंस यादव या गुरनूर बरार किसे यह मौका मिलता है.

अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे में भारत की संभावित प्लेइंग-11.

नई दिल्ली. टीम इंडिया कल यानी 13 जून से अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज का आगाज करने जा रही है. पहला मुकाबला खूबसूरत वादियों में बसे धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. हालांकि, फैंस को सीरीज से पहले एक बड़ा झटका जरूर लगा, जब चोट के कारण विराट कोहली के सीरीज से बाहर होने की पुष्टि हुई, लेकिन रोहित शर्मा धमाकेदार बैटिंग के लिए पूरी तरह तैयार हैं. कुछ दिन पहले तक रोहित की फिटनेस को लेकर सस्पेंस बना हुआ था, लेकिन अब वे ‘फिट एंड फायरिंग’ मोड में हैं. उनका पहले वनडे में खेलना तय माना जा रहा है. चलिए आपको इस मुकाबले के लिए भारी की संभावित प्लेइंग-11 से अवगत कराते हैं…

रोहित का खेलना तय
रोहित शर्मा आईपीएल 2026 के दौरान हैमस्ट्रिंग की चोट से जूझ रहे थे. बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) से ग्रीन सिग्नल मिलने के बाद अब वे मैदान पर कप्तान शुभमन गिल के साथ ओपनिंग का जिम्मा संभालने के लिए तैयार हैं. उनकी वापसी ने भारतीय खेमे और फैंस दोनों को बड़ी राहत दी है. टीम को इस ओपनिंग जोड़ी ने एक विस्फोटक शुरुआत की उम्मीद होगी.

नंबर-3 पर कौन उतरेगा?
चूंकि, विराट कोहली पहले ही सीरीज से बाहर हो चुके हैं. ऐसे में बड़ा सवाल है नंबर-3 पर बल्लेबाजी के लिए कौन आएगा? यशस्वी जायसवाल को कोहली के रिप्लेसमेंट के रूप में टीम में शामिल किया गया. हालांकि, उनका प्लेइंग-11 में जगह बनाना मुश्किल लग रहा है. विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन का पलड़ा भारी है. उनका जबरदस्त फॉर्म भी इसकी दावेदारी को मजबूत करता है.

उपकप्तान श्रेयस अय्यर नंबर 4 पर और विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल नंबर 5 पर बल्लेबाजी कर सकते हैं. हार्दिक पंड्या की गैरमौजूदगी में नीतीश कुमार रेड्डी को नंबर 6 पर मौका मिलने की उम्मीद है. हार्दिक पंड्या सीरीज से पहले चोटिल हो गए हैं और इसी वजह से वह बाहर रहेंगे. स्पिन-ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर वनडे टीम का हिस्सा हैं और वह स्पिन ऑलराउंडर की भूमिका में होंगे. उनके साथ स्पिन गेंदबाजी में कुलदीप यादव नजर आएंगे.

डेब्यू की रेस में ये दो नाम
इस सीरीज में जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज जैसे सीनियर गेंदबाजों को आराम दिया गया है या वे अनुपलब्ध हैं. ऐसे में भारत की तेज गेंदबाजी की कमान बाएं हाथ के पेसर अर्शदीप सिंह के हाथों में होगी. उनका साथ निभाने के लिए प्रसिद्ध कृष्णा का प्लेइंग-11 में शामिल होना लगभग तय माना जा रहा है. धर्मशाला की तेज पिचों पर इन दोनों गेंदबाजों की भूमिका बेहद अहम होने वाली है. पहले वनडे की प्लेइंग-11 को लेकर सबसे बड़ा सस्पेंस दो युवा अनकैप्ड खिलाड़ियों के बीच है. भारतीय टीम मैनेजमेंट इस सोच-विचार में है कि प्लेइंग-11 में प्रिंस यादव को मौका दिया जाए या गुरनूर बरार को. दोनों ही घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन रहा है. धर्मशाला की परिस्थितियां तेज गेंदबाजों को मदद करती हैं, ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि शनिवार को किसे टीम इंडिया की प्रतिष्ठित ‘डेब्यू कैप’ मिलती है.

पहले वनडे के लिए भारत की संभावित प्लेइंग-11
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, प्रिंस यादव/गुरनूर बरार.

About the Author

Shivam Upadhyay

शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति