‘मर्दों से नफरत है’ बोलने पर मचा बवाल, साक्षी झा की ट्रोलिंग पर समय रैना ने तोड़ी चुप्पी

नई दिल्ली. पॉपुलर कॉमेडियन समय रैना ने अपने शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ की कंटेस्टेंट साक्षी झा को लेकर हो रही ट्रोलिंग पर रिएक्ट किया है. इस शो में आई साक्षी झा ने खुद को मर्दों से नफरत करने वाली बताया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया और जेंडर इक्वालिटी को लेकर बहस छिड़ गई. शो के दौरान साक्षी ने शराब पीकर अपने पति को पीटने जैसी बात पर भी मजाक किया था.

शो के उस एपिसोड के बाद से बिहार की रहने वाली 21 साल की साक्षी झा की तीखी आलोचना हो रही है, जिसे देखते हुए समय रैना ने अपने इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट शेयर करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है. समय ने सोशल मीडिया यूजर्स से अपील की है कि वे शो में की गई टिप्पणियों के लिए साक्षी झा को ट्रोल करना बंद कर दें.

समय रैना ने विवाद पर किया रिएक्ट

समय रैना वीडियो में कहते हैं, ‘दोस्तों, लेटेंट का तीसरा एपिसोड आ चुका है और मैं अलीबाग आ गया हूं. क्योंकि अब मैं एपिसोड डालने के बाद बाहर ही निकल जाता हूं, पता नहीं कब क्या हो जाए.’ समय रैना ने आगे कहा, ‘मैं इंटरनेट पर इस एपिसोड के रिएक्शंस देख रहा हूं. मैन हेटर साक्षी झा पर जमकर मीम्स बन रहे हैं. तो पुरुषों से मेरी बस एक ही रिक्वेस्ट है कि यार उसके प्रति थोड़े दयालु बनो. आखिरकार यह लेटेंट शो है, जहां लोग आते हैं और कुछ भी बोलकर चले जाते हैं. उस स्टेज पर खड़े रहना इतना आसान नहीं होता है.’

समय रैना ने की फैंस से अपील

उन्होंने आगे अपील करते हुए कहा, ‘मुझे थोड़ा बुरा लग रहा है कि कहीं तुम लोग उसे जरूरत से ज्यादा ट्रोल न कर दो. जब तक मीम्स बन रहे हैं और मजाक चल रहा है, तब तक तो ठीक है. लेकिन यह मत भूलो कि दूसरी तरफ भी एक इंसान ही है. बल्कि हमारे पास तो यह सबसे अच्छा मौका है कि हम उसे ढेर सारा प्यार भेजें और यह साबित करें कि मर्द वाकई बहुत दिलवाले और कमाल के लोग होते हैं.’

साक्षी झा के बिना एपिसोड मजेदार नहीं बनता

समय रैना ने आखिरी में यह भी कहा कि अगर साक्षी झा शो में न होतीं, तो यह एपिसोड धमाकेदार नहीं बन पाता. उन्होंने कहा, ‘सच कहूं, तो इस बात का क्रेडिट उसे देना पड़ेगा. उसी की वजह से यह एपिसोड इतना मजेदार बना है. इसलिए नफरत छोड़िए और प्यार फैलाइए.’

क्या है पूरा मामला?

ऑडिशन के दौरान साक्षी झा ने मर्दों से नफरत करने वाला बताते हुए खुद को इंट्रोड्यूस किया था. उन्होंने कहा था कि उनकी जिंदगी का इकलौता मकसद पति को शराब पीकर मारना है. इतना ही नहीं, उन्होंने आगे यह भी कहा था कि वह अपने पिता और भाई से भी नफरत करती हैं.

साक्षी झा ने समय रैना के शो में कही थी ये बात

शो में अपनी बात रखते हुए साक्षी ने कहा था, ‘हाय, मैं साक्षी हूं और मुझे मर्दों से नफरत है. असल में, मर्दों के ईगो को चोट पहुंचाने में मुझे अलग ही मजा आता है. मैं किसी जाति से नफरत नहीं करती, लेकिन मुझे मर्दों से चिढ़ है. मर्दों को आता क्या है? बनते ऐसे हैं कि आई एम अ मैन. भाई, तुम अपने बाप के पेट से पैदा हुए थे क्या? एक औरत ने ही तुम्हें पैदा किया है न.’

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति