पति विक्की और बेटे विहान संग कैटरीना कैफ ने मनाया जन्मदिन, शेयर की बर्थडे की क्यूट फोटोज

Last Updated:July 19, 2026, 13:08 IST

Katrina Kaif Birthday Dump: कैटरीना कैफ ने अपने लाडले बेटे विहान के साथ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं और लिखा- बेस्ट बर्थडे. सोशल मीडिया पर अब ये फोटोज जमकर वायरल हो रही हैं. जिसपर फैंस दिल हार बैठे हैं.

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ इन दिनों बड़े पर्दे से दूर अपनी मॉम एरा वाली लाइफ एन्जॉय कर रही हैं. कैटरीना ने हाल ही में अपना 43वां बर्थडे सेलिब्रेट किया. जिसकी प्यारी सी झलक अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है. इन फोटोज में कैटरीना अपने पति विक्की कौशल और 8 महीने के लाडले बेटे विहान कौशल के साथ जन्मदिन मनाती दिखाई दे रही हैं. जिसमें उनकी क्यूटनेस और लुक्स पर फैंस दिल हार बैठे हैं.

एक्ट्रेस के चाहने वाले हमेशा ही उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं, वहीं अब उन्होंने अपनी फैमिली के साथ तस्वीरें शेयर कीं तो, वह आते ही इंटरनेट पर छा गईं.

कैटरीना कैफ के बर्थडे की पिक्स

अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटोज शेयर करते हुए कैटरीना ने बेहद प्यारा सा कैप्शन भी लिखा, जिसे देखकर एक्ट्रेस के फैंस काफी खुश हैं. उन्होंने लिखा- मैं हमेशा इस बात के लिए ऊपर वाले की आभारी रहूंगी कि आप मेरी जिंदगी में आए. आप उनका सबसे कीमती आशीर्वाद हैं. आगे उन्होंने लिखा, बेस्ट बर्थडे. तुम भी वैसे बुरे नहीं हो.., इस पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए एक फैन ने लिखा पहली और लास्ट तस्वीर. मैं तो बस रो ही पडूंगी. जबकि एक दूसरे फैन ने लिखा- प्लीज.. हमें बच्चे को देखना है. वहीं एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी ने भी कैटरीना की पोस्ट पर कमेंट किया है. उन्होंने दिल और इविल आई वाली इमोजी कमेंट कर प्यार लुटाया है. सोशल मीडिया पर अब ये फोटोज काफी ज्यादा वायरल हो रही हैं. भले ही कैटरीना लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं, लेकिन वह फिर भी लाइमलाइट में बनी रहती हैं.

View this post on Instagram

दिसंबर 2021 में कैटरीना ने की थी शादी

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की जोड़ी फैंस की फेवरेट है. वे दोनों को एक साथ काफी ज्यादा पसंद करते हैं. आपको बता दें कि इस क्यूट कपल ने दिसंबर 2021 में शादी रचाई थी. इसके बाद 7 नवंबर 2025 को दोनों ने अपने बेटे विहान कौशल का दुनिया में वेलकम किया.

About the Author

गार्गी द्विवेदीSub Editor

मैं इस समय News18 App टीम का हिस्सा हूं. News18 App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 3 साल से ज्यादा का अनुभव है और फिलहाल मैं सब एडिटर के पद पर हूं.

इससे पहले मैंने, दैनिक …

और पढ़ें

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति