बदमाश ढालू का एनकाउंटर में ढेर, छोटा-मोटा अपराधी नहीं खूंखार डकैत था

Last Updated:July 01, 2026, 23:18 IST

Gangster Jitendra Dhalu Encounter : उत्तर प्रदेश में बदमाशों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है. बदायूं में 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में मारा गया, जबकि गाजियाबाद में स्नैचिंग करने वाले दो बदमाश पुलिस से मुठभेड़ के बाद घायल हालत में गिरफ्तार किए गए. दोनों मामलों में बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने कार्रवाई की.

बदायूं में पुलिस एनकाउंटर में आरोपी ढेर.

बदांयू: उत्तर प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का एक्शन लगातार तेज होता जा रहा है. ताजा मामला बदायूं से सामने आया है, जहां 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश जितेंद्र उर्फ ढालू पुलिस मुठभेड़ में मारा गया. पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ के दौरान बदमाश ने फायरिंग की, जिसके जवाब में की गई कार्रवाई में वह घायल हो गया. उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. इस मुठभेड़ में एक दरोगा और एक सिपाही भी घायल हुए हैं. दोनों का इलाज कराया जा रहा है.

पुलिस के अनुसार, जितेंद्र उर्फ ढालू मूल रूप से हापुड़ जिले के धौलाना थाना क्षेत्र के बछेड़ा गांव का रहने वाला था. पिछले कुछ वर्षों से वह संभल जिले के बनियाठेर थाना क्षेत्र के जनेटा गांव में रह रहा था और वहीं से लूट और डकैती की वारदातों को अंजाम देता था. जितेंद्र बदायूं जिले में हुई तीन डकैती की घटनाओं में वांछित था. उसके ऊपर बरेली रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक की ओर से 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था.

एक दर्जन मुकदमे दर्ज थे
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, उसके खिलाफ लूट और डकैती समेत गंभीर धाराओं में करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज थे. गौतमबुद्ध नगर, अमरोहा और बदायूं समेत कई जिलों में उसने आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया था. हाल ही में इस्लामनगर थाना क्षेत्र में हुई डकैती की वारदातों में भी उसकी तलाश की जा रही थी.

वहीं, दूसरी ओर गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में भी पुलिस और दो स्नैचरों के बीच मुठभेड़ हुई. वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार दो युवकों को रोकने की कोशिश की, लेकिन दोनों ने भागने के साथ पुलिस पर फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सौरव यादव उर्फ गोली और अमन यादव के रूप में हुई है. पूछताछ में दोनों ने नोएडा, गाजियाबाद और एनसीआर के अन्य इलाकों में लूट, स्नैचिंग और चोरी की कई वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की है. पुलिस ने उनके कब्जे से दो तमंचे, कारतूस, बिना नंबर प्लेट की पल्सर बाइक और अन्य सामान बरामद किया है.

About the Author

Abhijeet ChauhanSub-Editor

अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…

और पढ़ेंLocation :

Bareilly,Bareilly,Uttar Pradesh

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति