‘अनुपमा’ में महाट्विस्ट: ट्रॉफी जीतने के लिए श्रुति करेगी चीटिंग, गौतम ने मचाया बवाल!

Last Updated:July 19, 2026, 22:42 IST

अनुपमा के खिलाफ श्रुति ने रची चीटिंग की साजिश, सेट पर गौतम ने खड़ा किया नया बवाल. टीवी शो ‘अनुपमा’ के कुकिंग कॉम्पिटिशन के फिनाले से पहले बड़ा ड्रामा होने वाला है, जहां श्रुति ने अनुपमा को हराने के लिए चीटिंग का रास्ता चुना है और वहीं गौतम सेट पर जमकर हंगामा करने वाला है.

नई दिल्ली: स्टार प्लस का पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ इन दिनों एक बेहद रोमांचक मोड़ पर आ गया है. कुकिंग कॉम्पिटिशन के फाइनल में पहुंची अनुपमा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. जैसे-जैसे फिनाले की घड़ी नजदीक आ रही है, शो की कहानी में लगातार ऐसे ट्विस्ट आ रहे हैं जिसने दर्शकों को टीवी स्क्रीन से बांध कर रख दिया है.

अब आने वाले एपिसोड में एक ऐसा नया ड्रामा देखने को मिलने वाला है, जो अनुपमा के सपनों को चकनाचूर कर सकता है.

श्रुति ने रची अनुपमा को हराने की साजिश

कॉम्पिटिशन जीतने के लिए हर कंटेस्टेंट अपनी पूरी ताकत लगा रहा है, लेकिन इसी बीच श्रुति ने अनुपमा का रास्ता रोकने के लिए एक बड़ा खेल खेल दिया है. श्रुति किसी भी कीमत पर नहीं चाहती कि अनुपमा यह ट्रॉफी अपने नाम करे. अपनी इसी नफरत और जलन में आकर श्रुति ने कॉम्पिटिशन में चीटिंग करने का फैसला किया है. वह जज और मैनेजमेंट के सामने कुछ ऐसा करने की फिराक में है जिससे अनुपमा सीधे इस रेस से बाहर हो जाए.

गौतम ने खड़ा किया नया बखेड़ा

श्रुति की इस साजिश के साथ ही शो में गौतम की एंट्री से हंगामा और ज्यादा बढ़ गया है. गौतम ने सेट पर आते ही एक नया बवाल खड़ा कर दिया है. वह अपनी हरकतों से न सिर्फ कॉम्पिटिशन के माहौल को खराब कर रहा है, बल्कि सीधे तौर पर अनुपमा के लिए मुसीबतें पैदा कर रहा है. गौतम का यह हंगामा अनुपमा के ध्यान को भटकाने की एक बड़ी कोशिश है, जिससे वह अपने खाने पर फोकस न कर सके.

View this post on Instagram

क्या अनुपमा जीत पाएगी यह ट्रॉफी

हर तरफ से हो रहे इन हमलों के बीच अब अनुपमा बिल्कुल अकेली पड़ गई है. एक तरफ जहां श्रुति पीछे से उसकी पीठ में छुरा घोप रही है, वहीं दूसरी तरफ गौतम सरेआम तमाशा खड़ा कर रहा है. अब यह देखना वाकई दिलचस्प होने वाला है कि क्या अनुपमा इन सभी साजिशों का पर्दाफाश कर पाएगी या फिर श्रुति और गौतम मिलकर उसका यह बड़ा सपना हमेशा के लिए तोड़ देंगे.

About the Author

गार्गी द्विवेदीSub Editor

मैं इस समय News18 App टीम का हिस्सा हूं. News18 App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 3 साल से ज्यादा का अनुभव है और फिलहाल मैं सब एडिटर के पद पर हूं.

इससे पहले मैंने, दैनिक …

और पढ़ें

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति