महिला टी20 विश्व कप में इंग्लैंड की तूफानी शुरुआत, श्रीलंका को 87 रनों से पीटा
Last Updated:June 13, 2026, 05:57 IST
ENG vs SL, ICC Womens T20 World Cup: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत हो चुकी है. टूर्नामेंट का पहला मुकाबला मेजबान इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला गया. मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने धमाकेदार बल्लेबाजी कर 20 ओवर में 1 विकेट पर 219 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. इसके जवाब में श्रीलंका की टीम 132 रन पर सिमट गई.
ओपनिंग मैच में इंग्लैंड ने श्रीलंका को हराया
नई दिल्ली: डैनी व्याट की धमाकेदार शतक के बाद फ्रेया केम्प की घातक गेंदबाजी से आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के ओपनिंग मैच में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 87 रन से हरा दिया. मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के खेल में सिर्फ 1 विकेट के नुकसान पर 219 रन का स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में श्रीलंका की पूरी टीम 20 ओवर में 132 रन बनाकर सिमट गई. इस तरह मेजबान इंग्लैंड ने टूर्नामेंट में बंपर जीत से शुरुआत की है.
बर्मिंघम में खेले गए इस मुकाबले में इंग्लैंड की टीम को टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी का न्योता मिला था. इंग्लैंड के लिए एमी जोन्स और डैनी व्याट ने मिलकर पारी की शुरुआत की. डैनी और जोन्स ने मिलकर पहले विकेट के लिए 135 रनों की पार्टनरशिप की. इस दौरान जोन्स ने टीम के लिए 38 गेंद में 53 रनों की पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 1 छक्का भी शामिल रहा. वहीं, डैनी 62 गेंद में 105 रन बनाकर नाबाद रहीं. डैनी ने अपनी इस पारी में 14 चौके और 1 छक्का लगाया, जबकि कप्तान नैट साइवर-ब्रंट ने 22 गेंद में 46 रन बनाकर नाबाद रहीं.
बैटिंग और बॉलिंग दोनों में फ्लॉप रही श्रीलंका
इंग्लैंड के खिलाफ विश्व कप के इस ओपनिंग मुकाबले में श्रीलंका की बात करें तो वह बैटिंग और बॉलिंग दोनों में फ्लॉप रही. गेंदबाजी में टीम के लिए मल्की मदारा एकमात्र गेंदबाज रहीं, जिन्हें विकेट मिला लेकिन वह सबसे ज्यादा महंगी भी साबित हुईं. उनके अलावा और किसी भी बॉलर को विकेट नहीं मिला. गेंदबाजी के बात बल्लेबाजी में श्रीलंकाई टीम ने आसानी से अपने हथियार डाल दिए.
श्रीलंका की तरफ से बल्लेबाजी की बात करें तो सबसे ज्यादा निलाक्षिका सिल्वा ने 39 रनों की पारी खेली. इसके अलावा हर्षिता समरविक्रमा ने भी 29 रनों का योगदान दिया, जबकि कविशा दिलहारी ने भी 19 रन बनाए. वहीं, इंग्लैंड के लिए गेंदबाजी में फ्रेया केम्प ने कहर बरपाया. फ्रेया केम्प ने टीम के लिए 4 ओवर में सिर्फ 22 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए. इसके अलावा शार्लेट डीन और सोफी एक्लेस्टोन ने भी 2-2 विकेट झटके, जबकि लॉरेन बेल और लिंडसे स्मिथ के खाते में 1-1 विकेट आया.
About the Author
जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…
और पढ़ेंNews18 न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
Location :
New Delhi,Delhi










