धनुष और ममूटी समेत 4 सेलेब्स ने मनाया नेशनल अवॉर्ड्स जीतने का जश्न, OM के सेट पर काटा केक

Last Updated:July 19, 2026, 22:42 IST

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स जीतने वाले साउथ के 4 सेलेब्स ने केक काटकर सेलिब्रेट किया. धनुष को फिल्म ‘रायन’ और कैप्टन मिलर के लिए अलग-अलग कैटेगरी में दो अवॉर्ड्स मिलने की अनाउंसमेंट हुई. वहीं, ममूटी को फिल्म ‘भ्रमयुगम’ के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है. धनुष और ममूटी के डायरेक्टर राजकुमार और एडिटर आर. कलाईवानन ने केक काटकर नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीतने का जश्न मनाया.

ख़बरें फटाफट

धनुष और ममूटी ने केक काट नेशनल अवॉर्ड्स जीतने को सेलिब्रेट किया. (फोटो साभारः एक्स @mammukka)

मुंबई. 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की घोषणा शनिवार को हुई. अलग-अलग कैटेगरी में अवॉर्ड्स जीतने वाले ममूटी, धनुष, डायरेक्टर राजकुमार पेरियासामी और एडिटर कलाईवानन इसे सेलिब्रेट किया. नेशनल अवॉर्ड्स जीतने वाले ये सेलेब्स एक साथ फिल्म ‘ओम’ के लिए काम कर रहे हैं. उन्होंने’ओम’ के सेट पर केक काट कर इसे सेलिब्रेट किया. ममूटी ने अपने सोशल मीडिया पर इस सेलिब्रेशन की कुछ प्यारी तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वे ‘ओम’ के सेट पर एक बड़ा केक काटते हुए दिख रहे हैं.

ममूटी ने एक्स पर तस्वीरें शेयर करते हुए आभार जताया. उन्होंने लिखा,”‘ओम’ के सेट पर धनुष, राजकुमार और आर. कलाईवानन के साथ हमारे नेशनल अवॉर्ड जीतने का एक छोटा सा जश्न मनाया. सभी के प्यार और शुभकामनाओं के लिए आभारी हूं.” एक तस्वीर में चारों अवॉर्ड विजेता अपने सामने टेबल पर रखे एक बड़े केक के साथ पोज़ देते हुए दिख रहे हैं.

दूसरी तस्वीर में, वे साथ मिलकर केक काटते हुए दिख रहे हैं, जबकि सेट पर मौजूद टीम के सदस्य खुशी मना रहे हैं और तालियां बजा रहे हैं. बता दें, ममूटी ने हॉरर थ्रिलर ‘भ्रमयुगम’ में अपनी दमदार अदाकारी के लिए 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीता. धनुष की डायरेक्टोरियल फिल्म ‘रायन’ ने बेस्ट तमिल फिल्म का अवॉर्ड जीता, जबकि ‘कैप्टन मिलर’ में उनकी एक्टिंग के लिए उन्हें स्पेशल मेंशन मिला.

राजकुमार पेरियासामी को ‘अमरन’ के लिए मिला नेशनल फिल्म अवॉर्ड

राजकुमार पेरियासामी को उनकी क्रिटिक्स द्वारा सराही गई तमिल फिल्म ‘अमरन’ के लिए बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला. यह फिल्म मेजर मुकुंद वरदराजन की ज़िंदगी पर आधारित थी. इस फिल्म के लिए एडिटर आर. कलाईवानन को भी बेस्ट एडिटिंग का अवॉर्ड मिला.  यह सेलिब्रेशन ‘ओम’ के सेट पर हुआ.

फिल्म ‘ओम’ की कास्ट और रिलीज डेट

‘ओम’ को राजकुमार पेरियासामी डायरेक्ट कर रहे हैं. इसकी कहानी भी उन्होंने ही लिखी है. फिल्ममेकर ने पहले बताया था कि ममूटी फिल्म में कार्तिकेयन नाम का किरदार निभा रहे हैं और शूटिंग का एक बड़ा हिस्सा पहले ही पूरा हो चुका है. फिल्म में धनुष, ममूटी, साई पल्लवी और श्रीलीला हैं. इसका म्युजिक साई अभ्यंकर ने दिया है. हाल में मेकर्स अनाउंस किया था कि फिल्म में नसीरुद्दीन शाह भी होंगे. यह फिल्म 16 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

About the Author

रमेश कुमारSenior Sub Editor

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से बतौर सीनियर सब एडिटर न्यूज18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रहे हैं. समय-समय पर विधानसभा-लोकसभा चुनाव पर भी का…

और पढ़ेंLocation :

Mumbai,Maharashtra

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति