रोजगार की तलाश खत्म: बलिया में सत्तू-बिंदी उद्योग के लिए सरकार देगी लोन

Last Updated:July 01, 2026, 23:25 IST

Ballia ODOP Scheme: बलिया के बेरोजगार युवाओं के लिए अपना खुद का स्टार्टअप शुरू करने का यह एक बेहतरीन और सुनहरा मौका है. उत्तर प्रदेश सरकार की ‘एक जिला एक उत्पाद’ (ODOP) योजना के तहत अब आप बलिया की प्रसिद्ध बिंदी और सत्तू का उद्योग स्थापित कर सकते हैं. इसके लिए उद्योग विभाग द्वारा न केवल 25 लाख से 50 लाख रुपये तक के लोन की व्यवस्था की जा रही है, बल्कि भारी सब्सिडी का लाभ भी दिया जा रहा है. जानिए आप इस शानदार सरकारी योजना का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर कैसे बन सकते हैं…

बलिया: क्या आप बेरोजगार हैं और रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं? तो यह खबर आपके लिए बेहद उपयोगी है. बिल्कुल सही सुना आपने, विभाग की सहायता लेकर निश्चित रूप से आप भी एक अच्छा खासा रोजगार शुरू कर सकते हैं. आपको बताते चलें कि, उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद की बिंदी और सत्तू को ODOP में शामिल किया गया है. फिलहाल, बलिया का सत्तू देश-दुनिया में प्रसिद्ध हो रहा है और इसकी बात ही निराली है. यदि आप भी सत्तू या बिंदी का उद्योग शुरू करना चाहते हैं, तो यह समय आपके लिए शानदार मौका साबित हो सकता है.

उद्योग शुरू करने के लिए मिलेगा 50 लाख तक का लोन
सहायक आयुक्त उद्योग कार्यालय (जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र, बलिया) रोशन अंबेडकर ने बताया कि बलिया से सत्तू और बिंदी को ODOP यानी ‘एक जिला एक उत्पाद’ में शामिल किया गया है. इस उद्योग को शुरू करने के लिए विभाग 25 लाख रुपये तक का लोन दे रहा है, जिसमें 25% सब्सिडी भी शामिल है. वहीं, अगर कोई उद्यमी 50 लाख रुपये तक का लोन लेना चाहता है, तो उसे 20% सब्सिडी मिलती है.

पात्रता और सब्सिडी की पूरी प्रक्रिया
अगर आप भी सत्तू या बिंदी के रोजगार को आगे बढ़ाना चाहते हैं, तो कोई भी युवक जिसकी उम्र 18 साल से ऊपर है, वह अपनी उद्योग इकाई स्थापित कर सकता है. जब आपकी इकाई पूरी तरह स्थापित हो जाएगी, तो उसके दो साल बाद एक विभागीय वेरिफिकेशन (सत्यापन) होता है. इसके बाद सब्सिडी की राशि आवेदक के सीधे बैंक खाते में समायोजित (क्रेडिट) कर दी जाती है. अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने के इच्छुक युवाओं के लिए यह एक सुनहरा अवसर है.

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन और यहां करें संपर्क
यह सरकारी प्रावधान सत्तू और बिंदी दोनों प्रकार के उद्योगों के लिए समान रूप से लागू है. इसकी आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है, जिसे किसी भी नजदीकी साइबर कैफे से आसानी से पूरा किया जा सकता है. ऑनलाइन आवेदन करने के बाद, आवेदक को बलिया जनपद के टीडी कॉलेज चौराहे से कुछ दूरी पर स्थित ‘जिला उद्योग एवं उद्योग प्रोत्साहन केंद्र’ विभाग में जाकर संपर्क जरूर कर लेना चाहिए.

About the Author

Rahul Goel

राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…

और पढ़ेंNews18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

Ballia,Uttar Pradesh

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति