तो जिहाद का एपिसेंटर बन रहा शामली? पहले आयुष मलिक और अब कार्तिक राजपूत

Last Updated:July 02, 2026, 06:16 IST

उत्तर प्रदेश के शामली जिले में लगातार लव जिहाद का मामला सामने आ रहा है. हाल ही में दो केस सामने आए हैं, जिसमें हिंदू लड़कों को बहला-फुसलाकर मुसलमान बनाने का काम किया जा रहा है. पहले आयुष मलिक को मुस्लिम बनाया गया. हालांकि आयुष ने अब घर वापसी कर ली है. वहीं कार्तिक नाम के लड़के के माता-पिता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है.

फोटो में एक तरफ कार्तिक और दूसरी तरफ उसकी मां, जो बेटे को बचाने का लगा रही हैं गुहार

शामलीः उत्तर प्रदेश के शामली जिले में आयुष मलिक प्रकरण के बाद अब झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव भाऊखेड़ा निवासी राजपूत समाज के एक युवक के कथित धर्मांतरण का मामला सामने आया है. इस संबंध में बघरा स्थित साधना पीठ आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने वीडियो जारी कर पुलिस प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है.

मुस्लिम युवती ले गई बेटे को और बना दिया मुसलमान
स्वामी यशवीर महाराज के अनुसार आज भाऊखेड़ा निवासी एक परिवार उनके आश्रम पहुंचा और बताया कि करीब डेढ़ वर्ष पहले उनके इकलौते बेटे को सहारनपुर निवासी एक मुस्लिम युवती अपने साथ ले गई थी. परिजनों का आरोप है कि युवक का धर्म परिवर्तन करा दिया गया है और अब वह इस्लाम धर्म का पालन कर रहा है. परिवार का यह भी आरोप है कि युवती फोन पर धमकी देकर उनकी 35 बीघा जमीन अपने नाम कराने का दबाव बना रही है तथा ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी दे रही है.

बेटे की तलाश में भटक रहे हैं मां-बाप
स्वामी यशवीर महाराज ने कहा कि पीड़ित परिवार पिछले डेढ़ वर्ष से अपने बेटे की तलाश और न्याय के लिए भटक रहा है. उनका दावा है कि इस संबंध में झिंझाना थाने में तहरीर भी दी गई, लेकिन अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया. उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मामले में संज्ञान लेकर कथित धर्मांतरण कराने वाले सभी आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की है. साथ ही जिस मौलवी पर धर्मांतरण कराने का आरोप लगाया गया है, उसके विरुद्ध भी कार्रवाई की मांग की है.

पुलिस अधीक्षक ने दिए जांच के आदेश
वीडियो में यशवीर महाराज ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो हिंदू समाज के लोगों के साथ ननौता में संबंधित पक्ष के घर के बाहर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा और आरोपियों की गिरफ्तारी तक आंदोलन जारी रहेगा. उधर, पुलिस अधीक्षक एन.पी. सिंह ने बताया कि मामले की जांच के लिए झिंझाना थाना प्रभारी को निर्देश दिए गए हैं. जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

About the Author

Prashant RaiChief Sub Editor

Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…

और पढ़ेंNews18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

Shamli,Muzaffarnagar,Uttar Pradesh

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति