हिटमैन के निशाने पर सचिन के शतकों का महारिकॉर्ड, आज रच सकते हैं इतिहास

होमखेलक्रिकेट

हिटमैन के निशाने पर सचिन के शतकों का महारिकॉर्ड, आज रच सकते हैं इतिहास

Last Updated:June 13, 2026, 08:00 IST

Rohit sharma: वनडे क्रिकेट के इतिहास में बतौर भारतीय ओपनर (सलामी बल्लेबाज) सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड फिलहाल सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है. सचिन ने अपने करियर में बतौर ओपनर 45 शतक ठोके हैं. रोहित शर्मा इस समय 45 शतकों के साथ उनके बराबर हैं. यानी आज के मुकाबले में अगर रोहित शर्मा के बल्ले से एक और शतकीय पारी निकलती है, तो वह सचिन तेंदुलकर के 45 शतकों के इस रिकॉर्ड को तोड़ देंगे. 

रोहित शर्मा के निशाने सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड.

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट के ‘हिटमैन’ यानी रोहित शर्मा जब अपने रंग में होते हैं, तो दुनिया का बड़े से बड़ा गेंदबाजी आक्रमण भी पानी मांगने लगता है. आज अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले पहले वनडे मुकाबले में फैंस को एक बार फिर रोहित के बल्ले से उसी ‘गदर’ की उम्मीद होगी. यह मुकाबला सिर्फ एक मैच भर नहीं है, बल्कि इतिहास के पन्नों में अपना नाम स्वर्णिम अक्षरों से दर्ज कराने का रोहित के पास एक सुनहरा मौका है. आज अगर रोहित का बल्ला चला और उनके बल्ले से एक और शतकीय पारी निकली, तो क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का एक महारिकॉर्ड हमेशा-हमेशा के लिए चकनाचूर हो जाएगा.

सचिन के रिकॉर्ड की बराबरी पर हैं ‘हिटमैन’
मौजूदा आंकड़ों पर नजर डालें तो बतौर भारतीय ओपनर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में रोहित शर्मा फिलहाल सचिन तेंदुलकर की बराबरी पर खड़े हैं. सचिन तेंदुलकर ने अपने पूरे करियर में बतौर ओपनर खेलते हुए कुल 45 शतक जड़े थे. वहीं, रोहित शर्मा भी अब तक बतौर ओपनर 45 शतक ठोक चुके हैं. आज अफगानिस्तान के खिलाफ अगर रोहित शर्मा 100 रनों का आंकड़ा पार कर लेते हैं, तो वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बतौर ओपनर अपना 46वां शतक पूरा कर लेंगे. ऐसा करते ही वह सचिन तेंदुलकर को पछाड़कर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय ओपनर बन जाएंगे.

वॉर्नर के नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड
रोहित शर्मा अगर आज सचिन का रिकॉर्ड तोड़ते हैं, तो उनकी नजरें सिर्फ भारत के नंबर वन ओपनर बनने पर नहीं, बल्कि दुनिया का नंबर वन ओपनर बनने पर भी टिक जाएंगी. फिलहाल, बतौर ओपनर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज डेविड वॉर्नर के नाम है, जिन्होंने ओपनिंग करते हुए 49 शतक बनाए हैं. रोहित (45 शतक) इस वर्ल्ड रिकॉर्ड से अब महज 4 कदम दूर हैं.

सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ना या उसकी बराबरी करना किसी भी क्रिकेटर के करियर का सबसे बड़ा माइलस्टोन होता है. रोहित शर्मा पहले ही वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक और एक वर्ल्ड कप (2019) में 5 शतक लगाने का अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं. लेकिन सचिन के इस रिकॉर्ड की बराबरी करना उनके करियर में एक और बड़ी उपलब्धि जोड़ देगा.

About the Author

Shivam Upadhyay

शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति