जूही बब्बर के बर्थडे पर पति अनूप सोनी ने शेयर किया खास वीडियो, लिखा प्यार भरा पोस्ट

Last Updated:July 20, 2026, 15:21 IST

राज बब्बर की बेटी जूही बब्बर आज 47वां जन्मदिन मना रही हैं. एक्ट्रेस के बर्थडे के मौके पर पति अनूप सोनी ने इंस्टाग्राम पर प्यार भरा वीडियो शेयर कर उन्हें बधाई दी. उन्होंने अपनी पत्नी के लिए प्यार भरा स्पेशल वीडियो शेयर किया है जिसमें जूही की अलग-अलग झलक दिखती है. इस वीडियो पर कई लोगों ने रिएक्ट कर जूही को जन्मदिन की बधाई दी है.

जूही बब्बर का आज 47वां जन्मदिन है.

नई दिल्ली.  राज बब्बर और नादिरा की बेटी जूही बब्बर आज अपना 47वां जन्मदिन मना रही हैं. एक्ट्रेस के खास दिन पर उनके पति अनूप सोनी ने स्पेशल वीडियो शेयर किया है. अनूप सोनी ने पत्नी जूही बब्बर को जन्मदिन की बधाई देने के लिए इंस्टाग्राम पर प्यार भरा वीडियो शेयर किया है. ये एक मोंटाज वीडियो है जिसमें जूही के अलग-अलग अंदाज और उनकी मनमोहक मुस्कान देखने को मिल रही है.

अनूप सोनी ने इंस्टाग्राम पर पत्नी के लिए प्यार भरा पोस्ट लिखा है. वो लिखते हैं, ‘जन्मदिन मुबारक हो, मेरी जूही! भगवान करे कि आने वाला साल आपके लिए अनगिनत खुशियां, बेपनाह प्यार और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए. रंगमंच और सिनेमा के पर्दे पर आपको अपार सफलता मिले और एक कलाकार के रूप में आप अपने काम से हमेशा तृप्त रहें. आपका यह खास दिन बेहद यादगार बने’.

यहां देखें वीडियो

View this post on Instagram

फैंस ने लुटाया प्यार

अनूप के इस पोस्ट के आते ही फैंस के साथ-साथ मनोरंजन जगत के कई दिग्गजों ने कमेंट सेक्शन में जूही को जन्मदिन की ढेर सारी बधाइयां दीं. सोशल मीडिया पर लोगों ने जूही बब्बर को बर्थडे विश करते हुए एक्ट्रेस पर प्यार लुटाया है. अनूप सोनी के वीडियो पर दिव्या दत्ता समेत इंडस्ट्री के कई लोगों ने प्यार लुटाया.

प्यार को मिला दूसरा मौका

अनूप और जूही दोनों की जिंदगी में यह प्यार का दूसरा अध्याय था. इससे पहले जूही बब्बर ने जाने-माने फिल्म निर्देशक बिजॉय नांबियार से शादी की थी, लेकिन उनका ये रिश्ता कुछ खास लंबा नहीं चल पाया. वैचारिक मतभेदों के चलते दोनों अलग हो गए थे. दूसरी ओर, अनूप सोनी का भी वर्ष 2010 में अपनी पहली पत्नी से तलाक हो गया था, जिनसे उनकी दो बेटियां—जोया और मायरा हैं.

पहले पति और पत्नी से अलग होने के बाद अनूप सोनी और जूही बब्बर ने साल 2011 में शादी की. दोनों बीते 15 सालों से खुशहाल जिंदगी गुजार रहे हैं. जहां जूही थिएटर्स में सक्रिय हैं. वहीं अनूप सोनी टीवी पर एक्टिव हैं.

About the Author

Pranjul SinghSub-Editor

From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

New Delhi,Delhi

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति