Last Updated:July 20, 2026, 15:54 IST
सलमान खान की मच अवेटेड फिल्म ‘मातृभूमि’ को लेकर मेकर्स ने एक बड़ा अपडेट दिया है. इस अपडेट के सामने आने के बाद उन तमाम अफवाहों पर विराम लग गया है, जिसमें कहा जा रहा था कि उनकी ये फिल्म साल 2027 में रिलीज होगी. मेकर्स ने पोस्ट शेयर कर फिल्म की रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट दिया है.
ख़बरें फटाफट
सलमान खान के फैंस के लिए खास खबर
नई दिल्ली. सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. लेकिन बीत कुछ समय से सोशल मीडिया पर लगातार ये खबर आम हो रही थी कि फिल्म अब 2027 में रिलीज होने वाली है. लेकिन अब अफवाहों को खुद सलमान खान फिल्म्स (SKF) ने गलत साबित कर दिया है. उन्होंने पोस्ट शेयर कर फैंस को सही जानकारी दी है.
सलमान खान की फिल्म को लेकर फैंस काफी पहले ही फिल्म को लेकर अपनी एक्साइटमेंट दिखाने लगते हैं. उनकी इस फिल्म को लेकर भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है. लेकिन फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कुछ लोग गलत जानकारियां शेयर कर रहे थे, अब टीम ने पोस्ट शेयर फैंस का बता दिया है कि फिल्म तय समय पर ही रिलीज होने वाली है.
मेकर्स ने पोस्ट शेयर कर दिया अपडेट
‘मातृभूमि’ में सलमान खान का अवतार देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं. 20 जुलाई को सलमान खान फिल्म्स ने अपने आफिशियल अकाउंट एक्स (ट्विटर) पर एक नया पोस्टर शेयर किया, पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि ‘2026. इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘एक सैनिक का वादा. एक परिवार की ताकत. एक देश का गर्व.’ पोस्ट को शेयर करते हुए टीम ने ये भी क्लीयर किया है कि ‘मातृभूमि’ 2026 में ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है.
नई रिलीज डेट पर अटकी नजरें
मेकर्स ने पोस्ट शेयर कर सलमान के फैंस को ये तो साफ बता दिया है कि उन्हें ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. लेकिन फिल्म की नई रिलीज डेट को लेकर उन्होंने किसी तरह की कोई जानकारी नहीं दी है, बस ये बता दिया है कि फिल्म 2026 में ही रिलीज होगी. पहले ये फिल्म अप्रैल 2026 में रिलीज होने वाली थी. लेकिन किसकी वजह से फिल्म की रिलीज डेट पोस्टपोन हो गई. अब फैंस को नई रिलीज डेट का इंतजार है.
बता दें कि कुछ मीडिया रिपोर्ट में ये कहा जा रहा था कि फिल्म अब 2027 में रिलीज हो सकती है. सोर्स ने इस बात का भी खुलासा किया था कि सलमान खान बिना वजह किसी दूसरी बड़ी फिल्म से बॉक्स ऑफिस क्लैश नहीं चाहते. इस तरह की अफवाहों के बाद ही फिल्म की टीम ने इस तरह का बयान जारी किया और सही जानकारी दी थी. गौरतलब है कि इस फिल्म का नाम पहले ‘बैटल ऑफ गलवान’ रखा गया था. बाद में इसका टाइटल बदलकर ‘मातृभूमि’ कर दिया गया.
About the Author
Munish KumarSenior sub editor
न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…और पढ़ें
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
Location :
New Delhi,New Delhi,Delhi










