पहले बहन की हत्या, फिर फायरिंग और अब बम से हमला… मधुमिता शुक्ला की बहन का आरोप

Last Updated:July 02, 2026, 13:24 IST

बहुचर्चित मधुमिता शुक्ला हत्याकांड एक बार फिर सुर्खियों में है. बहन निधि शुक्ला ने आरोप लगाया कि आधी रात को उनके घर पर बम से हमला हुआ है. निधि शुक्ला ने सुरक्षा की मांग की है. साथ ही उन्होंने अमरमणि त्रिपाठी और उनके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

मधुमिता शुक्ला की बहन निधि का गंभीर आरोप

लखीमपुर खीरीः उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के बहुचर्चित मधुमिता शुक्ला हत्याकांड एक बार फिर सुर्खियों में है. क्योंकि उनकी बहन निधि शुक्ला ने गंभीर आरोप लगाए हैं. निधि शुक्ला ने दावा किया कि बुधवार तड़के करीब तीन बजे उनके घर के बाहर बम से हमला किया गया है. निधि ने सदर कोतवाली में शिकायत देकर FIR दर्ज करने की मांग की है. शिकायत में उन्होंने पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी और उनके परिवार के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं.

निधि शुक्ला ने की सुरक्षा बढ़ाने की मांग
निधि शुक्ला ने कहा कि यह हमला उन्हें डराने-धमकाने और मधुमिता शुक्ला हत्याकांड में चल रही कानूनी लड़ाई से पीछे हटाने के उद्देश्य से कराया गया है. इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि अगर भविष्य में उनके या उनके परिवार के किसी सदस्य के साथ कोई भी अप्रिय घटना होती है कि इसकी पूरी जिम्मेदारी हमला कराने वालों की होगी. निधि शुक्ला ने पुलिस से अपनी सुरक्षा तत्कान बढ़ाने के साथ-साथ मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है.

घर के बाहर आधी रात को धमाका
बता दें कि निधि शुक्ला शहर के मिश्रनान मोहल्ले में रहती हैं. उनके मुताबिक 30 जून और 1 जुलाई की दरमियानी रात करीब 3 बजे घर के बाहर जोरदार धमाका हुआ. उस वक्त वह परिवार के साथ घर के अंदर सो रही थीं. उन्होंने बताया कि उनकी सुरक्षा में तैनात सिपाही ने घबराकर फोन किया और कहा कि बाहर बम विस्फोट जैसा तेज धमाका हुआ है. इस दौरान सिपाही ने उन्हें दरवाजा खोलने को कहा. लेकिन सुरक्षा कारणों के चलते उन्होंने दरवाजा नहीं खोला. इसके बाद डायल-112 को सूचना दी गई. जब पुलिस घर के बाहर पहुंची तो उन्होंने दरवाजा खोला और फिर उन्हें विस्फोट की जानकारी दी गई.

क्या है मधुमिता शुक्ला हत्याकांड
बता दें कि साल 2003 में 9 मई को लखनऊ के पेपर मिल कॉलोनी स्थित घर में मधुमिता शुक्ला की हत्या कर दी गई थी. जांच के दौरान सामने आया था कि मधुमिता सात माह की गर्भवती थीं. डीएनए जांच में गर्भस्थ शिशु का संबंध तत्कालीन उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रहे अमरमणि त्रिपाठी से जुड़ा बताया गया था.

About the Author

Prashant RaiChief Sub Editor

Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…

और पढ़ेंNews18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

Lakhimpur,Kheri,Uttar Pradesh

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति