Last Updated:July 02, 2026, 13:34 IST
सहारनपुर की जिला पूर्ति अधिकारी सीमा चौधरी मुश्किलों में फंसती जा रही हैं. उनकी मां ने उनपर गंभीर आरोप लगाए हैं. मां ने कहा कि उनकी बेटी सीमा ने अपनी काली कमाई उनकी जानकारी के बिना उनके खाते में जमा करा दिए. इस पूरे मामले को लेकर उन्होंने पुलिस से शिकायत भी की है.
सहारनपुर की जिला पूर्ति अधिकारी सीमा चौधरी पर उनकी मां ने लगाए गंभीर आरोप.
सहारनपुरः उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से एक बड़ा मामला सामने आया है. हापुड़ में तैनात जिला पूर्ति अधिकारी सीमा चौधरी के खिलाफ फर्जीवाड़े और धोखाधड़ी समेत अन्य आरोपों में केस दर्ज किया गया है. यह मुकदमा उनकी मां की शिकायत के आधार पर दर्ज हुआ है. मामले की जांच डीआईजी सहारनपुर के आदेश पर शुरू कर दी गई है.
मां ने अधिकारी बेटी पर लगाए गंभीर आरोप
दरअसल, सहारनपुर के थाना सरसावा क्षेत्र की रहने वाली मुनेश रानी ने अपनी बेटी सीमा चौधरी, जो कि हापुड़ की जिला पूर्ति अधिकारी हैं, उनके खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं. शिकायत के अनुसार सीमा चौधरी ने कथित तौर पर अपनी काली कमाई के 15 लाख रुपये उनकी जानकारी के बिना उनके बैंक खाते में जमा करा दिए. मुनेश रानी का आरोप है कि उनकी संपत्ति से जुड़े फर्जी और कूटरचित दस्तावेज तैयार किए गए और उन पर उनके फर्जी हस्ताक्षर किए गए.
भूमाफिया गिरोह का हिस्सा हो गई हैं सीमा चौधरी
उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि सीमा चौधरी कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर एक भूमाफिया गिरोह का हिस्सा है और उनकी संपत्ति पर कब्जा करने का प्रयास किया गया. शिकायत में यह भी कहा गया है कि लगातार दबाव और विवाद के चलते उन्हें अपनी जमीन तक बेचनी पड़ी. इस संबंध में सरसावा थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था. अब डीआईजी सहारनपुर के आदेश पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद ही आरोपों की पुष्टि और आगे की कार्रवाई तय होगी.
सीमा चौधरी की नहीं आई कोई प्रतिक्रिया
फिलहाल मामला जांच के अधीन है. सीमा चौधरी या अन्य आरोपितों की ओर से इस मामले में सार्वजनिक रूप से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी.
About the Author
Prashant RaiChief Sub Editor
Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
Location :
Saharanpur,Uttar Pradesh










