शिवसेना-TMC का जिक्र कर BJP पर बरसे अखिलेश यादव

Last Updated:July 02, 2026, 18:41 IST

लखनऊ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर विपक्षी दलों को तोड़ने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि शिवसेना, एनसीपी और टीएमसी का जिक्र करते हुए दावा किया कि आज समाजवादी पार्टी ही ऐसी पार्टी है जो नहीं टूटी. उन्होंने सपा में टूट की अटकलों को खारिज किया और कहा कि पार्टी पूरी तरह एकजुट है. साथ ही 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर भी भाजपा को चुनौती दी.

सपा प्रमुख अखिलेश यादव

Luknow: उत्तर प्रदेश की राजनीति में समाजवादी पार्टी (सपा) में संभावित टूट की चर्चाओं के बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने गुरुवार को लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा पर तीखा हमला बोला. उन्होंने विपक्षी दलों के सांसदों और विधायकों को तोड़ने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने की कोशिश कर रही है. साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि समाजवादी पार्टी पूरी तरह एकजुट है और किसी तरह की टूट की अटकलों में कोई सच्चाई नहीं है.

‘अकेले सपा बची है जो नहीं टूटी’
अखिलेश यादव ने कहा कि देश में कई विपक्षी दल राजनीतिक विभाजन का सामना कर चुके हैं, लेकिन समाजवादी पार्टी आज भी मजबूती के साथ खड़ी है. उन्होंने कहा, “आज अकेले समाजवादी पार्टी बची है जो नहीं टूटी.” उनके मुताबिक, भाजपा विपक्षी दलों के जनप्रतिनिधियों को अपने साथ लाने की राजनीति करती है, लेकिन सपा के नेता किसी दबाव या लालच में नहीं आने वाले हैं.

शिवसेना, NCP और TMC का किया जिक्र
अपने संबोधन के दौरान अखिलेश यादव ने शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) और तृणमूल कांग्रेस (TMC) का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों को कमजोर करने की कोशिशें लगातार होती रही हैं. वहीं इस दौरान शिवसेना और एनसीपी में हुए राजनीतिक विभाजन का उल्लेख करते हुए उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा. साथ ही टीएमसी के नेताओं के दल-बदल का हवाला देते हुए दावा किया कि भाजपा की राजनीति विपक्ष को कमजोर करने पर केंद्रित है.

2027 चुनाव को लेकर भी दिया बड़ा बयान
बता दें कि अखिलेश यादव ने विधानसभा चुनाव को लेकर भी भाजपा सरकार को चुनौती दी. उन्होंने कहा, “जो लोग नवंबर में चुनाव कराना चाहते हैं, वे सितंबर में ही चुनाव करा दें. समाजवादी पार्टी पूरी तरह से तैयार है.” उनका दावा था कि जनता बदलाव का मन बना चुकी है और सपा चुनाव का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है.

संविधान और विकास के मुद्दे पर सरकार को घेरा
प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में संविधान, आस्था और लोकतांत्रिक मूल्यों को नुकसान पहुंचा है. उन्होंने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का जिक्र करते हुए सरकार के विकास कार्यों की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि उद्घाटन के कुछ समय बाद ही सड़क क्षतिग्रस्त हो गई, जो सरकार के दावों की पोल खोलती है.

सपा में टूट की अटकलों को किया खारिज
सपा प्रमुख ने कहा कि पार्टी में टूट की खबरें केवल राजनीतिक अफवाह हैं. उन्होंने दावा किया कि समाजवादी पार्टी के सांसद, विधायक और कार्यकर्ता पूरी तरह एकजुट हैं और भाजपा के किसी भी राजनीतिक दबाव का मुकाबला करने के लिए तैयार हैं.

About the Author

शिवानी गुप्ता

Shivani Gupta is a Media Professional with 3 years of experience in reporting, content writing and production. She has worked with reputed media organizations like News18, Hindustan Times⁠, DEN Kashi ⁠and The L…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

Lucknow,Lucknow,Uttar Pradesh

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति