Last Updated:May 19, 2026, 15:39 IST
राजपाल यादव ने अनुपम खेर के थिएटर नाटक ‘जाने पहचाने अनजाने’ की दिल खोलकर तारीफ की है. नाटक देखने के बाद राजपाल ने कहा कि यह किसी एक परिवार की नहीं, बल्कि हर घर की कहानी है, जो रिश्तों, भावनाओं और आपसी समझ की अहमियत को बेहद खूबसूरती से दिखाती है. उन्होंने अनुपम खेर, स्वरूप संपत, मेघना मलिक और पूरी टीम के अभिनय को शानदार बताया. राजपाल यादव ने अनुपम खेर की जमकर तारीफ की है.
ख़बरें फटाफट
राजपाल यादव ने अनुपम खेर की तारीफ की है.
नई दिल्ली. अनुपम खेर इन दिनों अपने हिंदी म्यूजिकल कॉमेडी-ड्रामा थिएटर शो ‘जाने पहचाने अनजाने’ को लेकर खूब सराहना बटोर रहे हैं. यह नाटक दर्शकों को भावनात्मक रूप से जोड़ने के साथ-साथ उन्हें हंसने और सोचने पर भी मजबूर कर रहा है. हाल ही में इस नाटक को देखने पहुंचे अभिनेता राजपाल यादव ने इसकी दिल खोलकर तारीफ की. मंगलवार को अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर राजपाल यादव का एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह नाटक और उसकी पूरी टीम की तारीफ करते नजर आ रहे हैं.
राजपाल ने कहा कि यह कहानी किसी एक परिवार की नहीं, बल्कि लगभग हर घर की कहानी है. उनके मुताबिक, इंसान जिंदगी में चाहे कितनी भी सफलता हासिल कर ले, अंत में रिश्तों का साथ और आपसी समझ ही सबसे ज्यादा मायने रखती है.
राजपाल यादव ने जमकर की अनुपम खेर की तारीफ
राजपाल यादव ने अनुपम खेर के अभिनय की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने मंच पर बेहतरीन प्रदर्शन किया है. उन्होंने स्वरूप संपत के अभिनय की भी तारीफ की और कहा कि उनकी प्रस्तुति बेहद प्रभावशाली रही. साथ ही अभिनेत्री मेघना मलिक को प्रतिभा का खजाना बताते हुए राजपाल ने कहा कि नाटक के सभी कलाकारों ने मिलकर जिंदगी की सच्ची तस्वीर को बहुत खूबसूरती से मंच पर उतारा है.
देखें वीडियो
View this post on Instagram
राजपाल यादव ने ली अनुपम खेर की चुटकी
राजपाल यादव ने मजाकिया अंदाज में अनुपम खेर के व्यक्तित्व की भी तारीफ की. उन्होंने कहा कि लोग अक्सर उनके सिर पर बाल न होने की बात करते हैं, लेकिन अगर बालों को मौका मिलता तो उन्हें इस बात का अफसोस होता कि वे अनुपम खेर के सिर पर क्यों नहीं हैं. उन्होंने अनुपम खेर को लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामनाएं भी दीं.
राजपाल के इस स्नेहपूर्ण संदेश से भावुक हुए अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर उनका आभार जताया. उन्होंने लिखा कि किसी कलाकार के लिए इससे बड़ा पुरस्कार कुछ नहीं हो सकता कि उसका काम दर्शकों को हंसाए भी और भावुक भी कर दे. अनुपम ने कहा कि राजपाल के शब्द उनके लिए बेहद खास हैं और वे दिल से उनके आभारी हैं.
उन्होंने आगे लिखा कि ईश्वर राजपाल यादव को हमेशा खुश और स्वस्थ रखे तथा उन्हें इसी तरह लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाने की शक्ति देता रहे. ‘जाने पहचाने अनजाने’ एक ऐसा नाटक है जो रिश्तों, भावनाओं और जीवन की सच्चाइयों को हल्के-फुल्के अंदाज में पेश करता है. यही वजह है कि इसे देखने वाले दर्शक और कलाकार दोनों ही इसकी खुलकर तारीफ कर रहे हैं. राजपाल यादव की प्रतिक्रिया ने यह साबित कर दिया कि यह नाटक केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि दिल को छू लेने वाला अनुभव है.
About the Author
Pranjul SinghSub-Editor
From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…और पढ़ें
News18 न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
Location :
New Delhi,New Delhi,Delhi









