ब्लॉकबस्टर फिल्मों के सीक्वल्स की लगेगी झड़ी, 1 का हॉरर देख थम जाएंगी सांसे

Last Updated:May 20, 2026, 05:31 IST

इन दिनों सीक्वल फिल्मों का क्रेज काफी तेजी से बढ़ रहा है.अब तक कई ऐसी हिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में हैं, जिनके अगले पार्ट या सीक्वल का फैंस को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है. इनमें अजय देवगन, आमिर खान और नवाजुद्दीन जैसे स्टार्स की फिल्में शामिल हैं.

इनमें पहली है, ‘तुम्बाड़ 2’. सोहम शाह की इस फिल्म को लेकर लोग काफी एक्साइटेड हैं. इस फिल्म के सीक्वल में इस बार नवाजुद्दीन सिद्दीकी को भी एंट्री मिली है. फिल्म के हॉरर और सस्पेंस का लोगों को बेसब्री से इतंजार हैं. (Image: IMDb)

सोहम शाह की फिल्म ‘तुम्बाड’ को भी लोगों ने काफी पसंद किया था. फिल्म के सस्पेंस ने तो लोगों का दिमाग हिलाकर रख दिया था. साल 2018 में जब ये फिल्म रिलीज हुई तो लोगों ने इसके काफी पसंद किया था. फिर साल 2024 में री-रिलीज के बाद तो इसकी पॉपुलैरिटी और बढ़ गई थी.

फिर बात करते हैं अजय देवगन की वो फिल्म जिसने लोगों के जहन में अमिट छाप छोड़ी. वो हैं मिस्ट्री-थ्रिलर फिल्म द्रश्यम. अब इस फिल्म का तीसरा पार्ट रिलीज होने वाला है. अजय देवगन ने खुद फिल्म के तीसरे पार्ट की घोषणा की थी. फिल्म इसी साल 2 अक्टूबर को रिलीज हो सकती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

तीसरी है आमिर खान की 3 Idiots 2. इस फिल्म को लेकर काफी समय से बज बना हुआ है. आमिर खान ने खुद फिल्म के सीक्वल को कन्फर्म किया था.उन्होंने फिल्म के बारे में बताते हुए कहा था कि लोगों को फिर से पहले पार्ट जैसा ही ह्यूमर मिलेगा.

इस फिल्म के पहले पार्ट में आमिर खान, आर माधवन और शरमन जोशी नेजर आए थे. फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. फिल्म की कहानी ने लोगों का ऐसा दिल जीता था कि लोग अब फिल्म के किरदारों के नाम तक भूल नहीं पाए हैं.

वेलकम टू जंगल की रिलीज पर भी लोगों की नजरें टिकी हैं. अक्षय कुमार ने पिछले साल क्रिसमस पर फिल्म का टीजर जारी किया था. इसके बाद से ही फैंस की एक्साइटमेंट दोगुनी हो गई है. फिल्म की रिलीज डेट 26 बताई जा रही है.

इतना ही नहीं, अजय देवगन की फिल्म गोलमाल 5 पर भी लोगों की नजरें टिकी हैं. रोहित शेट्टी की इस फिल्म का लोगों को बेसब्री से इंतजार है. फिल्ममें वही पुरानी कास्ट नजर आ सकती है.इनमें अरशद वारसी, श्रेयस तलपड़े, कुणाल खेमू, तुषार कपूर और शरमन जैसे सितारे शामिल हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति